Home
Mobile

Realme GT 6T नए मिरेकल पर्पल कलर में उपलब्ध, जानिए कीमत व उपलब्धता

Realme GT 6T Miracle Purple Color Variant Price: Realme ने अपने GT 6T स्मार्टफोन को नए कलर ऑप्शन मिरेकल पर्पल कलर (Miracle Purple) में भी उपलब्ध कराया है, इस फोन को कुछ महीने पहले ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था।

यह नया कलर ऑप्शन मौजूदा रेजर ग्रीन और फ्लूइड सिल्वर वेरिएंट में शामिल हो गया है। तो चलिए आपको नए मिरेकल पर्पल कलर वेरिएंट की कीमत से लेकर फीचर्औस र उपलब्धता के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Realme GT 6T नए मिरेकल पर्पल कलर में उपलब्ध, जानिए कीमत व उपलब्धता

Realme GT 6T के स्पेक्स- इसमें 6.78-इंच 1.5K (2780 x 1264 पिक्सल) 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 6,000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 360Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट के साथ आता है। फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP65 रेटिंग मिले हैं।

Realme GT 6T भारत का पहला फोन था, जिसे Snapdragon 7+ Gen 3 SoC के साथ लाया गया था। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB / 12GB GB LPDDR5X RAM 128GB (UFS 3.1) / 256GB (UFS 4.0) / 512GB (UFS 4.0) स्टोरेज मिलता है।

Realme GT 6T नए मिरेकल पर्पल कलर में उपलब्ध, जानिए कीमत व उपलब्धता

फोटोग्राफी के लिए इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर और f/2.2 अपर्चर वाला 8MP अल्ट्रावाइड लेंस है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें f/2.45 अपर्चर वाला 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी दी है। इसके अलावा फोन में एक बड़ा 10,014mm2 VC कूलिंग एरिया और Hi-Res ऑडियो सर्टिफिकेशन वाले स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। सॉफ्टवेयर की बात करें तो GT 6T एंड्रॉयड 14 पर आधारित Realme UI 5.0 पर चलता है। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Realme GT 6T के मिरेकल पर्पल कलर वेरिएंट की कीमत- Realme GT 6T मिरेकल पर्पल कलर वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में आता है, जिसकी कीमत 32,999 रुपये है। वहीं इसके 12GB / 256GB मॉडल की कीमत 35,999 रुपये है। यह Amazon.in पर Amazon Prime Day सेल के दौरान और realme.com और ऑफलाइन स्टोर्स पर 20 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme GT 6T Gets a Miracle Purple Color Variant in India Check Price and Availability
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X