धमाकेदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुआ Realmi GT 6T, 29 मई से शुरू होगी पहली सेल
Realmi ने आज यानी 22 मई को अपना Realmi GT 6T को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी GT सीरीज को भारतीय मार्केट में उतार दिया है। इस सीरीज को कंपनी ने कई बेहतरीन फीचर्स के साथ मार्केट में लॉन्च किया है। Realmi GT 6T में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 प्लस 3 चिपसेट दिया गया है। चलिए इसके बारे में पूरी जानकारी पर एक नजर डाल लेते हैं।
Realmi GT 6T कीमत
Realmi GT 6T के 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये रखी गई है। वहीं इस फोन के दूसरे 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है। इसके अलावा इस फोन के 12 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये और 12 जीबी + 512 जीबी वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है।

वहीं अगर इस स्मार्टफोन को आप एक्सचेंज ऑफर पर खरीदते हैं, तो आप इस पर 2,000 रुपये की बचत कर सकते हैं और बैंक ऑफर्स के तहत आप इस पर 4,000 रुपये की छूट पा सकते हैं।
Realmi GT 6T के कलर ऑप्शन
कंपनी ने अपने इस स्मार्ट को दो कलर ऑप्शन पर पेश किया है। ग्राहक Realmi GT 6T को Razor Green और Fluid Silver कलर आप्शन के साथ खरीद सकते हैं।

Realmi GT 6T की उपलब्धता
इस डिवाइस की पहली सेल 29 मई 2024 को दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगी। इस डिवाइस को ग्राहक Realmi की वेबसाइट, Flipkart और Amazon के माध्यम से खरीद सकते हैं।
Realmi GT 6T के स्पेसिफिकेशंस
इस डिवाइस में 6.78 इंच LTPO 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जिसे फ्रंट पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन और 120 हर्ट्ज वैरिएबल रिफ्रेश रेट, 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 2500 हर्ट्ज सैंपलिंग रेट के साथ जोड़ा गया है।
प्रोसेसर के लिए इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन 7 प्लस जेन 3 चिपसेट दिया गया है, जिसे एड्रेनो 732 GPU, 12GB तक LPDDR5X रैम और 512 GB तक UFS 4.0 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 9 लेवर आईज वेपर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।
कैमरा: Realmi GT 6T में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें OIS के साथ 50 मेगापिक्सल सोनी LYT प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल शूटर शामिल है। सेल्फी के लिए इस डिवाइस में 32 मेगापिक्सल सोनी IMX615 सेंसर दिया गया है, जो कि आपके सेल्फी एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है।
बैटरी: बैटरी की बात करें तो इस डिवाइस में 120 वॉट सुपर Vooc चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इस डिवाइस को 26 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








