Realme GT 6T को आज पहली सेल में 4 हजार तक डिस्काउंट के साथ खरीदें, जानें कीमत व ऑफर्स डिटेल
Realme GT 6T First Sale: रियलमी ने हाल ही में अपने Realme GT 6T स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। जिसकी आज से यानी 29 मई से पहली सेल लाइव हो चुकी है।
इस दौरान ग्राहक रियलमी के इस लेटेस्ट फोन को 4000 रुपये तक के बैंक ऑफर के साथ खरीद सकते हैं। तो आइए आपको आगे इस फोन की कीमत से लेकर इस पर मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल्स बताते हैं।

Realme GT 6T कीमत व ऑफर- रियलमी जीटी 6टी को पहली सेल के तहत ग्राहक सस्ते में खरीद सकेंगे। वैसे तो इसके 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये, 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 32, 999 रुपये, 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये और 12GB/512GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये तय हुआ है। लेकिन बैंक ऑफर के साथ इसे कीमत से 4000 रुपये तक की छूट के साथ लिया जा सकेगा।
इसके साथ ही इस पर एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ दिया जा रहा है, जिसके तहत 2000 रुपये का अन्य डिस्काउंट लिया जा सकेगा। जिसके बाद इस फोन की प्रभावी कीमत 26,999 रुपये तक हो जाएगी। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे Fluid Silver और Razor Green दो रंगों में लिया जा सकता है।
आप इस फोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट realme.com और अमेजन से ऑर्डर कर सकते हैं। बता दें, ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार इस फोन की यह सेल 1 जून रात 12 बजे तक ही रहेगी।
Realme GT 6T फीचर्स- रियलमी के इस लेटेस्ट फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिज़ॉल्यूशन 2780×1264 है। परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB/128GB, 8GB/256GB, 12GB/256GB और 12GB/512GB वेरिएंट मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। जिससे यूजर 60FPS पर 4K तक रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें Sony IMX355 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल और 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5500mAh की बैटरी दी है, जो 120W SUPERVOOC चार्जर के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








