Home
Mobile

Realme GT 7 सीरीज भारत में जल्द लेगी एंट्री, लॉन्च डेट से लेकर फीचर्स तक; जाने सबकुछ...

Realme GT 7 Series Launch: स्मार्टफोन मार्केट में अपनी जगह बनाने वाली कंपनी रियलमी अपने कस्टमर्स के लिए नई और शानदार सीरीज Realme GT 7 को लॉन्च करने की तैयारी में है। Realme 27 मई को भारत में Realme GT 7 सीरीज लॉन्च करने वाला है, जिसमें Realme GT 7 और GT 7T शामिल होंगे। इसके साथ ही कंपनी इस सीरीज में एक स्पेशल एडिशन भी लाने वाली है, जिसे Realme GT 7 Dream Edition नाम दिया गया है।

ये पिछले साल लॉन्च हुए GT 6 सीरीज का सक्सेसर है, जो कई बेहतर अपग्रेड के साथ आने वाला है। GT 7 सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस को लेकर कई डिटेल लीक हुई हैं। यहां हम जानेंगे कि कैसे ये फोन खास अपग्रेड के साथ अपनी जगह मजबूत कर रहा है।

बता दें कि इस सीरीज के GT 7T मॉडल में फ्लैगशिप-ग्रेड 7,000mAh की बैटरी और मीडियाटेक डाइमेंशन 8400 मैक्स चिपसेट होने की संभावना है, जो इसे 35,000 रुपये से कम कीमत में आने वाले शानदार फोन्स की लिस्ट में शामिल करता है। आइए इस फोन के बारे में जानते हैं।

7000mAh की बैटरी वाली Realme GT 7 सीरीज क्यों है खास?

Realme GT 7 और Realme 7T की कीमत

से तो रियलमी ने अभी तक ऑफिशियली प्राइस को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसकी कीमतों को लेकर बहुत सी जानकारी ऑनलाइन सामने आई है।
Realme GT 7 की कीमत 40,000 रुपये से 45,000 रुपये के बीच होने की उम्मीद है।
दूसरी ओर टिपस्टर, पारस गुगलानी ने X पर Realme GT 7T की कीमत का खुलासा किया है।
इस डिवाइस के 8GB/256GB मॉडल की कीमत 34,999 रुपये 12GB/256GB मॉडल की कीमत 37,999 रुपये और 12GB/512GB मॉडल की कीमत 39,999 रुपये हो सकती है।
Realme GT 7 सीरीज Amazon और Realme वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Realme GT 7 के संभावित स्पेसिफिकेशन

Realme GT 7 को ग्रैफीन-आधारित IceSense डिजाइन के साथ टीज किया गया है।
बैटरी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 120W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट और 7.5W रिवर्स चार्जिंग के साथ 7,000mAh की बैटरी होगी।
कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ 15 मिनट में 0 से 50% तक चार्ज हो जाता है।
इनके अलावा, हैंडसेट में मीडियाटेक डाइमेंशन 9400e प्रोसेसर है।
ये फोन 6,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस की सुविधा के साथ आ सकता है।

Realme GT 7T के डिजाइन

इस फोन को लेकर टिपस्टर सुधांशु अंभोरे ने जानकारी दी थी, जिसमें फोन को ब्लैक, येलो और ब्लू कलर वेरिएंट में दिखाया गया है।
इसके साथ ही इसके डिजाइन में सेंटर-पोजिशन्ड पंच-होल डिस्प्ले, फ्लैट एज और नैरो बेजल होने की तरफ भी इशारा किया गया है।
डिजाइन की बात करें तो इस फोन में गोल कॉर्नर वाला एक बॉक्सी फ्रेम, नारंगी रंग का पावर बटन और दाईं ओर वॉल्यूम रॉकर भी दिया जा सकता है।
वहीं कैमरा मॉड्यूल की बात करें तो फोन में पीछे की तरफ, एक बड़ा चौकोर कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें डुअल-कैमरा सिस्टम और एलईडी फ्लैश की सुविधा दी जाएगी।
इसके साथ फोन में नीचे की तरफ USB टाइप-C पोर्ट, स्पीकर वेंट, प्राइमरी माइक और सिम ट्रे देखने को मिल सकते हैं।

Realme GT 7T के लीक स्पेसिफिकेशन

इसके अलावा टिपस्टर ने फोन के स्पेसिफिकेशंस को लेकर भी बहुत सी जानकारी दी है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
Realme GT 7T को MediaTek Dimensity 8400 Max के साथ आ सकता है।
डिस्प्ले की बात करें तो इस हैंडसेट में 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,800 x 1,280 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.8-इंच AMOLED डिस्प्ले हो सकता है।
Realme GT 7T में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस होने की उम्मीद है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का शूटर मिल सकता है।
हैंडसेट में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh की बैटरी होने की बात कही गई है।
Realme फोन में Android 15-आधारित Realme UI 6.0 कस्टम स्किन होने की बात कही जा रही है।

क्या खास है सीरीज?

इस सीरीज के दो खास हाइलाइट हैं, जिसमें Realme GT 7T और Realme GT 7 Dream Edition हैं। अगर इन फोन को लेकर सामने आई जानकारी बिल्कुल सटीक है तो GT 7T 35,000 रुपये से कम कीमत वाला पहला फोन बन सकता है जिसमें 7,000mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग दोनों की सुविधा मिलेगी। इसमें नया मीडियाटेक चिप और क्लीनर डिजाइन भी है, जो इसे वीवो V50 और आने वाले iQOO Neo 10 जैसे फोन को सीधे टक्कर देने योग्य बनाता है।
हालांकि स्पेशल एडिशन को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, ऐसे में देखना ये है कि फोन मार्केट में क्या कमाल करता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme GT 7 and GT 7T launch date expected price features specifications details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X