Realme GT 7 सीरीज की शुरू हो गई सेल; मिल रहा है 9000 रुपये का डिस्काउंट
Realme GT 7 Series Sale: Realme ने भारत में अपनी फेमस GT 7 सीरीज़ को लॉन्च कर दिया है, जिसमें दो मॉडल - Realme GT 7 और Realme GT 7T शामिल हैं। इस सीरीज़ के साथ कंपनी ने Realme Buds Air 7 Pro को भी भारतीय बाजार में उतारा है। स्मार्टफोन और ईयरबड्स दोनों अब खरीद के लिए उपलब्ध हैं। इन प्रीमियम फीचर्स से लैस डिवाइसेज की कीमतें और ऑफर्स जानने के लिए यहां चेक करें।

Realme GT 7 सीरीज की कीमत
Realme GT 7 के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। जबकि 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपये है। इस फोन को आइससेंस ब्लैक और आइससेंस ब्लू कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है।
Realme GT 7T के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है। वहीं 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो आइससेंस ब्लैक, आइससेंस ब्लू और रेसिंग येलो कलर मिलते हैं।
Realme Buds Air 7 Pro की कीमत
Realme Buds Air 7 Pro की कीमत 5,499 रुपये है, जिसे 4 कलर ऑप्शन ग्लोरी बेज, फियरी रेड, मेटैलिक ग्रे और रेसिंग ग्रीन में पेश किया गया है।
Realme GT 7 और GT 7T को Realme की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। 'Dream Edition' वेरिएंट 13 जून से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
इन फोन पर इंट्रोडक्टरी ऑफर्स भी मिल रहे हैं, जिसके बाद इनकी कीमत बहुत कम हो जाती है। कुछ चुनिंदा कार्ड पर यूजर्स को 3000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा कंपनी एक्सचेंज बोनस में 6000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है।
इसके अलावा इन डिवाइस पर 9 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI की सुविधा मिलती है। चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीदारी पर मुफ्त Realme Buds T110 मिलते हैं।
Realme Buds Air 7 Pro को Amazon, Flipkart, Myntra और Realme की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
Realme GT 7 के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: 6.78-इंच AMOLED, HDR+, 120Hz रिफ्रेश रेट, 6000 निट्स ब्राइटनेस
प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 9400e और Android 15
कैमरा: 50MP (Sony IMX906) + 8MP अल्ट्रा-वाइड + 50MP टेलीफोटो और 32MP फ्रंट कैमरा
बैटरी: 7000mAh, 120W फास्ट चार्जिंग, 7.5W रिवर्स चार्जिंग
अन्य फीचर्स: IP69 रेटिंग, AI प्रोडक्टिविटी टूल्स, गेमिंग मोड, IceSense ग्राफीन कूलिंग
Realme GT 7T के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: 6.8-इंच AMOLED, HDR10+, 120Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 8400
कैमरा: 50MP (IMX896) + 8MP अल्ट्रा-वाइड | फ्रंट: 32MP
बैटरी: 7000mAh, 120W फास्ट चार्जिंग
OS: Android 15
अन्य फीचर्स: IP69 रेटिंग, IceSense थर्मल मैनेजमेंट


Click it and Unblock the Notifications








