Realme GT 7 में होगी 7200mAh बैटरी और बायपास चार्जिंग, जल्द होगा लॉन्च; कितनी होगी कीमत?
Realme अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Realme GT 7 को 23 अप्रैल को चीन में लॉन्च करने जा रहा है। यह फोन पिछले साल आए Realme GT 6 का सक्सेसर होगा। ब्रांड ने लॉन्च से पहले ही फोन के कई मेन फीचर्स की पुष्टि कर दी है, जिसमें बैटरी, प्रोसेसर, चार्जिंग टेक्नोलॉजी और कूलिंग सिस्टम शामिल हैं।
अपकमिंग स्मार्टफोन को किन खूबियों के साथ कंपनी लेकर आ रही है और इसकी कीमत कितनी हो सकती है। यहां बताने वाले हैं।

Realme GT 7 की बैटरी और चार्जिंग
रियलमी ने कन्फर्म किया है कि GT 7 में बड़ी 7200mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई सिर्फ 8.25mm और वजन 203 ग्राम होगा। पिछले मॉडल यानी GT 6 में 5800mAh बैटरी और 120W चार्जिंग दी गई थी, लेकिन उसका वजन 207 ग्राम था और मोटाई 8.4mm।
नई चार्जिंग टेक्नोलॉजी और कूलिंग सिस्टम
Realme GT 7 में सेकंड जेनरेशन बायपास चार्जिंग दी गई है, जिससे फोन चार्जर से डायरेक्ट पावर ले सकता है, जिससे बैटरी पर लोड कम पड़ता है और हीटिंग कंट्रोल होती है। फोन SVOOC, PPS, UFCS और PD जैसे कई चार्जिंग प्रोटोकॉल्स को सपोर्ट करेगा।
साथ ही, इसमें 7700mm² का वपोर चेंबर कूलिंग सिस्टम होगा, जो हीट को डिफ्यूज करने में मदद करेगा। इसमें इस्तेमाल किया गया आईस-सेंसिटिव ग्रेफीन फाइबरग्लास फ्यूजन मटेरियल सामान्य ग्लास की तुलना में 6 गुना ज्यादा थर्मल कंडक्टिविटी देता है।
अन्य फीचर्स और कीमत
डिस्प्ले- 144Hz रिफ्रेश रेट वाला BOE AMOLED पैनल
प्रोसेसर- MediaTek Dimensity 9400+
OS- एंड्रॉइड 15 आउट ऑफ द बॉक्स, इसे कई साल के ओएस अपडेट मिलेंगे।
रैम- 16GB LPDDR5
स्टोरेज- भारत में 12GB + 512GB वेरिएंट की एंट्री होने की उम्मीद की जा रही है।
IP रेटिंग- IP69
गीकबेंच स्कोर- सिंगल-कोर - 2300, मल्टी-कोर - 7651
एक्सपेक्टेड कीमत
चीन में इसकी कीमत लगभग CNY 3000 (लगभग 35,400 रुपये लगभग) बताई जा रही है। भारत में कीमत 40,000 रुपये से शुरू हो सकती है, जैसा कि पिछले मॉडल GT 6 के साथ हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications








