Home
Mobile

7,000mAh की बैटरी के साथ आएगा Realme का स्पेशल एडिशन फोन; चेक करें डिटेल्स

Realme GT 7 Dream Edition Launch:Realme GT 7 सीरीज 27 मई को लॉन्च हो रही है, जिसमें Realme GT 7 और Realme GT 7T शामिल होंगे। ये नए Realme फोन Amazon के जरिए बेचे जाएंगे, जहां डिजाइन और रंग ऑप्शन को लेकर भी जानकारी दी गई है। फिलहाल कंपनी ने एक नए फोन को टीज किया है, जो इस सीरीज का स्पेशल एडिशन होगा। Realme ने GT 7 Dream Edition को टीज किया है।

जैसा कि हम बता चुके हैं कि ये स्पेशल एडिशन है, ऐसे में इसमें कंपनी खास फीचर्स दे सकती है। आइए इस फोन के बारे में जानते हैं।

GT 7 Dream Edition होगा Realme का स्पेशल फोन

Realme GT 7 Dream Edition

Realme ने बताया है कि 27 मई को दोपहर 1:30 बजे Realme GT 7 और Realme GT 7T मॉडल के साथ Realme GT 7 Dream Edition भी लॉन्च किया जाएगा।

टीजर इमेज में स्पेशल एडिशन के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। इसमें सिर्फ़ कवर के नीचे एक F1 रेसिंग कार दिखाई गई है।
हम अनुमान लगा सकते हैं कि स्पेशल एडिशन कस्टमाइज़्ड आइकन/थीम, अनोखे डिज़ाइन और एक अनोखे बॉक्स पैकेजिंग के साथ आ सकता है।
उम्मीद की जा रही है कि Realme GT 7 Dream Edition में स्टैंडर्ड वर्जन के समान स्पेसिफिकेशन मिल सकते हैं।

Realme GT 7 में क्या खास

Realme GT 7 में MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट मिल सकता है, जो Realme GT 6 में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट से बेहतर है।

इस चिपसेट को AnTuTu बेंचमार्क में 2.45 मिलियन से ज़्यादा पॉइंट मिलने का दावा किया गया है।

यह दुनिया का पहला फोन है जिसमें 'टग्राफीन कवर आइससेंस डिजाइन' दिया गया है, यह तापमान को 6 डिग्री तक कम कर सकता है।

Realme GT 7 के फीचर्स

Realme GT 7 में 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 7,000mAh की बैटरी होने की बात कही गई है। कहा जाता है कि यह केवल 15 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। इसके अलावा इसमें 7.5W रिवर्स चार्जिंग है।

यह एक 'लॉन्ग-लाइफ बैटरी चिप' के साथ आएगा, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह 95 प्रतिशत कम ओवरहीटिंग और 3x बैटरी लाइफ एक्सटेंशन देता है।

हैंडसेट में 6,000 निट्स ब्राइटनेस लेवल की सुविधा होने की पुष्टि की गई है। Realme GT 7 की सेल Realme वेबसाइट के अलावा Amazon पर भी होगी।

हालांकि फोन की कीमतों को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस फोन के पिछले मॉडल यानी Realme GT 6 की कीमत 40,999 रुपये थी। ऐसे में इस फोन की कीमत इसके आसपास हो सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme GT 7 Dream Edition launch date features Price specifications Realme GT 7 series
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X