Home
Mobile

Realme GT 7 में मिलेगा किफाती Snapdragon 8 Elite चिप, लॉन्च डेट का खुलासा

Realme अपनी GT सीरीज में नया स्मार्टफोन Realme GT 7 लाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन फोन पहले ही चीन की 3C और TENAA सर्टिफिकेशन साइट्स पर दिखाई दे चुका है।

हाल ही में सामने आई डिटेल के अनुसार इस आगामी मॉडल का लॉन्च टाइमलाइन और संभावित कीमत सामने आई है, जिससे यूजर्स को इसके बारे में अधिक जानकारी मिल रही है। Realme GT 7 को फरवरी के आखिर तक चीन में लॉन्च किया जा सकता है, जो Neo 7 SE के रिलीज शेड्यूल से मेल खाता है।

Realme GT 7  की लॉन्चिंग डिटेल आई सामने

यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite चिप से लैस होगा। इसका सीधा मुकाबला Oneplus Ace 5 Pro से माना जा रहा है, जो 38,999 रुपये आसपास की कीमत पर उपलब्ध है। GT 7 की कीमत एक अधिक प्रतिस्पर्धी बिंदु पर होने की संभावना है, जिससे यह बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन के तौर पर आकर्षित बन सकता है।

Realme GT 7 के संभावित स्पेसिफिकेशंस

रियलमी जीटी 7 पिछले साल के Realme GT 7 Pro का किफायती वेरिएंट हो सकता है, जिसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर होगा, लेकिन पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा की कमी हो सकती है। इसके बजाय एक नया ड्यूल-कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 16MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा होगा। हालांकि कुछ हाई-एंड फीटर्स हट सकते हैं, लेकिन इसके कैमरा सिस्टम की कोर फोटोग्राफी कैपेसिटी शानदार बनी रहेंगी।

TENAA पर पिछली लिस्टिंग में Realme GT 7 में 6.78-इंच का बड़ा एमोलेड डिस्प्ले होगा, जो 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आता है, जिससे शानदार विजुअल का अनुभव मिलेगा। इस डिस्प्ले का आकार और गुणवत्ता एक इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करने पर फोकस करेंगे।

इसके अलावा 3C सर्टिफिकेशन से यह जानकारी मिली है कि फोन120W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। जिससे तेज चार्जिंग की क्षमता होगी। फिलहाल अभी इतनी जानकारी ही सामने आई है, उम्मीद की जा रही है कि जैसे-जैसे इसकी लॉन्चिंग करीब आएगी, इसके स्पेसिफिकेशंस पर से पर्दा उठेगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme GT 7 Expected to Launch Next Month As the Most Affordable Snapdragon 8 Elite Device
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X