16GB रैम और तगड़ी बैटरी के साथ Realme का धांसू 5G फोन लॉन्च, देखें कीमत व खासियत
Realme GT 7 Pro: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने अपना एक नया 5जी स्मार्टफोन चीनी बाजार में लॉन्च किया है। जिसे Realme GT 7 Pro के नाम से जाना जाएगा। Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन 16 जीबी रैम और दमदार बैटरी से लैस है, जो फोन को लंबे समय तक चार्ज रखती है।
इसके अलावा इसमें क्वॉलकॉम का लेटेस्ट प्रोसेसर शामिल किया गया है। भारतीय बाजार में इस फोन की एंट्री 26 नवंबर को होगी। तो आइए आपको आगे इसकी कीमत व स्पेक्स बताते हैं।

Realme GT 7 Pro फीचर्स- कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट फोन में 6.7 इंच का OLED प्लस डिस्प्ले दिया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वॉलकॉम का लेटेस्ट प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite शामिल किया गया है।
जबकि, ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रिनो 830 GPU प्रोसेसर है। इतना ही नहीं फोन में 12 जीबी और 16 जीबी रैम जैसे दो ऑप्शन मिलते हैं। वहीं इनमें कंपनी ने 1टीबी तक की स्टोरेज का ऑप्शन भी दिया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ 50मेगापिक्सल का टेलिफोटो कैमरा और एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा इसमें शामिल है। ये फोन 120X तक के हाइब्रिड फोकस को सपोर्ट करने में सक्षम है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इतना ही नहीं इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 6500mAh तक की एक बड़ी बैटरी शामिल की है। जो 120W के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, इन्फ्रारेड सेंसर, IP68 स्टीरियो स्पीकर्स और टाइप सी चार्जिंग जैसी फैसलिटी दी गई हैं।
Realme GT 7 Pro कीमत - इसके 12GB/256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 3699 युआन यानी (लगभग 43 हजार रुपये) रखी है। वहीं इसके 16GB/256GB मॉडल की कीमत 3899 युआन यानी (लगभग 46 हजार रुपये) है। फोन के 12GB/512GB मॉडल की) मॉडल की कीमत 4299 युआन और 16GB/1TBमॉडल की कीमत 4799 युआन (करीब 56 हजार रुपये) है।


Click it and Unblock the Notifications







