Realme GT 7 Pro की डिस्प्ले, बैटरी और प्रोसेसर की डिटेल्स लीक, 1.5K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले मिलने की संभावना
Realme के वाइस प्रेसिडेंट चेस जू ने हाल ही में इस साल के अंत में भारत में Realme GT 7 Pro को लॉन्च करने की प्लानिंग को रिवील किया है। प्लानिंग की जानकारी सामने आते ही हमने इस GT सीरीज स्मार्टफोन के बारे में कई लीक्स ऑनलाइन देखे हैं।
हाल ही में Realme GT 7 Pro की डिस्प्ले, बैटरी और प्रोसेसर की जानकारी सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि इस फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले मिलने की संभावना है। इतना ही नहीं ये फोन क्वालकॉम के नेक्स्ट जेनरेशन स्नैपड्रैगन चिपसेट पर रन कर सकता है। ये डिवाइस Realme GT 5 Pro पर अपग्रेड पेश करेगा।

Realme GT 7 Pro के लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक,Realme GT 7 Pro में थोड़े घुमावदार किनारों के साथ 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो कि Snapdragon 8 Gen 4 SoC पर रन करेगा। इस फोन के लेफ्ट साइड के कॉर्नर पर एक स्क्वायर सेप में कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है, जिसमें ट्रिपल कैमरा सिस्टम होगा।
कैमरा सेटअप में 50MP का मल्टी-फोकल लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम वाला Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर शामिल हो सकता है और फोन में टेलीफोटो मैक्रो सपोर्ट की कमी हो सकती है।
Realme GT 7 Pro की बैटरी
Realme GT 7 Pro में 6,000mAh की क्षमता वाली बैटरी जोड़ी जा सकती है, जो कि 100 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। रिपोर्ट का कहना है कि Realme के फोन में 5,800mAh से कम की बैटरी नहीं मिलेगी।
इतना ही नहीं यह फोन IP68 और IP69 डस्ट एवं वाटर रेसिस्टेंस है। इस स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी जोड़ा जा सकता है। वहीं आपको बता दें कि कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट चेस जू ने मई 2024 की शुरुआत में भारत में Realme GT 7 Pro को लॉन्च करने की अपनी प्लानिंग की घोषणा की थी, जिस पर काम किया जा रहा है और साल के अंत तक इसे लॉन्च किए जाने की उम्मीद भी है।


Click it and Unblock the Notifications








