Home
Mobile

Realme GT 7 Pro की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट ने की पुष्टि

Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन की भारत में लॉन्चिंग डेट कंफर्म हो गई है। इसका खुलासा खुद कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट Chase Xu ने किया है। Realme के वाइस प्रेसिडेंट Chase Xu ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर किया है।

जिसमें उन्होंने Realme GT 7 Pro की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म किया है। तो आइए आपको आगे इस आगामी फोन की स्पेक्स से लेकर फीचर्स तक के सभी डिटेल्स बताते हैं।

Realme के वाइस प्रेसिडेंट ने GT 7 Pro की भारत में लॉन्चिंग की कंफर्म

दरअसल Realme के वाइस प्रेसिडेंट Chase Xu से एक यूजर के भारत में GT 5 Pro को लॉन्च नहीं करने का कारण पूछा था। जिसका जवाब देते हुए, Chase Xu ने कहा कि, कंपनी जल्द ही GT 7 Pro को देश में पेश करेगी।

उम्मीद की जा रही है कि, Realme GT 7 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 4 SoC दिया जा सकता है। आपको बता दें, पिछले साल चीन में GT 5 Pro को लॉन्च किया गया था। जिसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट शामिल किया गया है।

Realme के वाइस प्रेसिडेंट ने GT 7 Pro की भारत में लॉन्चिंग की कंफर्म

आपको बात दें, Realme ने अभी हाल ही में भारतीय बाजार में अपना Narzo N65 5G फोन लॉन्च किया है। जिसमें MediaTek Dimensity 6300 SoC प्रोसेसर शामिल किया गया है। यह फोन HD+ डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

Realme GT 5 Pro के फीचर्स- रियलमी जीटी 5 प्रो को चीन में दिसंबर 2023 में लॉन्च किया गया था। जिसमें फीचर्स के तौर पर 6.78 उंच का डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है।

Realme के वाइस प्रेसिडेंट ने GT 7 Pro की भारत में लॉन्चिंग की कंफर्म

इसके अलावा इसमें परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिल रहा है। इसके अलावा अगर कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें फोटोग्राफी के लिए 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का सेकेंडरी और 8MP का तीसरा कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इस फोन में 5400mAh की बैटरी शामिल की है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है।

वहीं कीमत की बात की जाए तो इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,298 (करीब 40,000 रुपये) है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme gt 7 pro india launch confirmed by Vice President Chase Xu know all details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X