Home
Mobile

Realme GT 7 Pro का इंतजार खत्म, इस दिन लेगा भारतीय मार्केट में एंट्री

Realme GT 7 Pro का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए खुशखबरी है। यह फोन जल्द ही भारतीय यूजर्स के बीच आने वाला है। कंपनी ने इस फोन की भारत में लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। यह फोन भारत का पहला ऐसा फोन होगा, जो कि लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite के साथ मार्केट में एट्री लेगा।

GT 7 Pro टॉप-एंड फीचर्स के साथ ट्रू-ब्लू फ्लैगशिप होगा, जिसकी भारत में प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च होने की उम्मीद है। आइए इस फोन की लॉन्चिंग डेट से लेकर संभावित स्पेसिफिकेशंस के बारे में जान लेते हैं।

भारत में Realme GT 7 Pro की लॉन्च डेट का खुलासा

कब होगा Realme GT 7 Pro लॉन्च

चाइना में इस फोन को लॉन्च किया जा चुका है। बता दें कि कंपनी इस फोन को भारत में 26 नवंबर 2024 को लॉन्च करने जा रही है। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि इस फोन को लॉन्च करने के लिए कंपनी एक इवेंट भी आयोजित कर सकती है। यह फोन भारत का पहला ऐसा फोन होगा, जिसे Snapdragon 8 Elite के साथ पेश किया जाएगा।

Realme GT 7 Pro के स्पेसिफिकेशंस

इस डिवाइस को मार्स इंस्पायर्ड बैक पैनल डिजाइन के साथ लाया जा रहा है। इस फोन के ऑरेंज कलर में आने की जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है। अब ऐसा माना जा रहा है कि इसे कई और कलर ऑप्शन के साथ लाने की उम्मीद है। इस फोन को AI फीचर्स सपोर्ट के साथ उतारा जा सकता है।

लीक डिटेल्स के मुताबिक, इसमें 3x ऑप्टिकल जूम, 6x लॉसलेस जूम और 120x तक डिजीटल जूम वाला टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। इसके प्रोसेसर की गीकबेंच स्कोर सिंगल कोर में 3178 और मल्टी-कोर में 9558 है। इस फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 8T LTPO पैनल मिल सकता है, जो कि 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगी।

इस फोन में 6500mAh की बैटरी होगी, जो कि 120 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। बात करें इस फोन की कैमरा कि तो इसके पीछे की तरफ ट्रिपल-कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसमें f/1.88 अपर्चर वाला 50MP का वाइड एंगल लेंस भी मिल सकता है।

यह फोन एंड्रॉयड 15 पर रन करेगा, जिसके ऊपर रियलमी का कस्टम UI 6 होगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB-C पोर्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, जीपीएस, डुअल सिम सपोर्ट और 5जी कनेक्टिविटी मिलेगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
There is good news for users waiting for Realme GT 7 Pro. This phone is going to be launched among Indian users soon. The company has revealed the launch date of this phone in India.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X