Realme GT 7 Pro ग्लोबल बाजार में Snapdragon 8 Elite के साथ होगा लॉन्च, भारत में भी जल्द एंट्री की उम्मीद
Realme GT 7 Pro की जल्द ही ग्लोबल बाजार में एंट्री करने को तैयार है। चीन में Realme ने हाल ही में एक स्पेशल इवेंट के दौरान Realme GT7 Pro के डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस कंफर्म किए हैं।
वहीं भारत में ब्रांड क्वालकॉम और गूगल के साथ मिलकर काम कर रहा है। हाल ही में 'द डार्क हॉर्स ऑफ AI' इवेंट में कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लिए अपनी प्लानिंग का खुलासा किया और GT 7 Pro को पेश किया। यह एक ऐसा स्मार्टफोन जो अपने पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ चीजों को बदलने का वादा करता है।

भारत में GT 7 Pro क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट वाला पहला फोन होगा। हालांकि फिलहाल इसकी सटीक लॉन्च डेट पर से पर्दा नहीं उठा है। लेकिन संकेत मिले हैं, कि फोन अगले महीने भारतीय बाजार समेट यह चीन में एंट्री करेगा।
अपने इवेंट में Realme ने यह भी बताया है कि, GT 7 Pro भारत के पहले स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट द्वारा संचालित है। इस चिप को अत्याधुनिक AI फैसलिटी के साथ प्रभावशाली प्रदर्शन देने के लिए डिजाइन किया गया है।
क्वालकॉम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष क्रिस पैट्रिक ने अपनी खुशी जाहिर करते बताया कि, 'स्नैपड्रैगन 8 एलीट द्वारा संचालित, GT 7 Pro एक AI पावरहाउस बनने के लिए तैयार है!', इसमें Realme का नया UI 6.0 इंटरफेस है, जिसका मेन उद्देश्य एक सहज और गतिशील यूजर को एक्सपीरियंस देना है।
इस स्मार्टफोन को AI परफॉरमेंस फ्लैगशिप के रूप में पेश किया गया है, जो AI दक्षता, AI इमेजिंग और AI गेमिंग तीन मेन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करता है। इन सुविधाओं के साथ Realme रचनात्मकता (Creativity) और टेक्नोलॉजी को मिलाना चाहता है, जिससे यूजर के लिए अपने डिवाइस के साथ बातचीत करना आसान हो जाता है।
कंपनी के अनुसार Realme GT 7 Pro में सैमसंग डिस्प्ले की 8T LTPO इको² ओएलईडी प्लस माइक्रो-कर्व्ड स्क्रीन का मिलेगा। जिसकी मदद से समान ब्राइटनेस पर पावर की खपत लगभग 52% तक कम हो जाएगी।
बता दें, यह स्मार्टफोन नॉन पोलाराइज्ड नेचुरल लाइट आई प्रोटेक्शन टेक्नोलॉजी ऑफर करने वाला दुनिया का पहला फोन होगा। बेहतर सिक्योरिटी के लिए इसमें क्वालकॉम अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा।
संभावित स्पेक्स- लीक के अनुसार Realme GT 7 Pro में नई BOE X2 डिस्प्लेन मिलेगी। जो 1.5K रेजॉल्यूशन को सपोर्ट करेगी। यह फोन Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर के साथ आएगा।
जिसे 16GB तक RAM और 1TB तक इनबिल्ट स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें रियर में LYT-600 3X पेरिस्कोप लेंस शामिल हो सकता है। जबकि, इसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। इसे पावर देने के लिए इसमें 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh+ की बैटरी दी जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








