Home
Mobile

पावरफुल प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Realme GT 7 Pro, दमदार फीचर्स के साथ IP69+ रेटिंग का सपोर्ट शामिल

Realme कंपनी ने आज भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन पेश कर दिया है। काफी दिनों से यह फोन सुर्खियों में बना हुआ था, जिसे कंपनी ने भारतीय मार्केट में आज पेश कर दिया है। यहां हम Realme GT 7 Pro फोन की बात कर रहे हैं।

इस फोन में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया है। इस लेटेस्ट फोन में आपको कई सारे AI फीचर्स भी देखने को भी मिलेंगे। आइए इस फोन की कीमत से लेकर बाकी जरूरी बातों को विस्तार से जान लेते हैं।

पावरफुल प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Realme GT 7 Pro

Realme GT 7 Pro की कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने इस फोन को नए दो वेरिएंट्स 12Gb रैम + 256GB और 16GB रैम + 512GB में लॉन्च किया है, जिनकी कीमतें क्रमश: 56,999 रुपये और 62,999 रुपये है। आप इस फोन को दो कलर ऑप्शन Galaxy Gray और Orange में खरीद सकते हैं।

इस फोन की पहली सेल Amazon पर 29 नवंबर से शुरू होगी। आप इस फोन को 999 रुपये की कीमत देकर आज से प्री-बुक भी कर सकते हैं। प्री-बुकिंग करने पर आपको GT 7 Pro पर 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI का ऑफर भी मिलेगा। कंपनी ने अपने इस फोन पर यूजर्स को 1 साल तक की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट का भी ऑफर दे रही है।

Realme GT 7 Pro के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले- फोन में 6.78 इंच की 1.5K LTPO Eco2 OLED Plus क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 1264x2780 पिक्सल है। इस फोन की स्क्रीन 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 6500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस फीचर को सपोर्ट करती है। साथ ही फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है।

प्रोसेसर- इस फोन को कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ पेश किया है। फोन में 16GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज दिया गया है।

बैटरी- यह फोन 5,800mAh के सिलिकन कार्बन नेक्स्ट जेनरेशन टाइटन बैटरी सपोर्ट के साथ आया है, जिसमें 120 वॉट यूएसबी टाइप सी सुपरवूक फास्ट चार्जंग फीचर शामिल है।

कैमरा - फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। GT 7 Pro फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। ये तीनों कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम और 120x सुपर जूम को सपोर्ट करते हैं। इस फोन के कैमरा से 8K रिजॉल्यूशन तक की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिलेगा।

अन्य फीचर्स - यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड रियलमी UI 6.0 पर रन करता है। फोन में दमदार प्रोसेसर के साथ-साथ Next AI फीचर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको डुअल बैंड वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी जैसे फीचर्स शामिल है। फोन में आपको डॉल्वी विजन और डॉल्वी एटमॉस जैसे फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।

साथ ही रियलमी के इस लेटेस्ट फोन में 11480mm2 वेपर कूलिंग चेंबर दिया है, जिसके चलते फोन मल्टी-टास्किंग में गर्म नहीं होगा। यह फोन IP69+ रेटेड है। इसकी वजह से आप फोन को पानी में डुबोकर भी इस्तेमाल कर सकेंगे।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme company has today launched its new smartphone in India, named Realme GT 7 Pro. Its starting price is Rs 56,999 and it will be available for purchase from November 29.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X