Home
Mobile

Realme GT 7 Pro की सिर्फ 1,000 रुपये में की जा सकेगी प्री-बुकिंग, जानें कब कर सकेंगे ऑर्डर?

Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन भारत में 26 नवंबर को दस्तक देने जा रहा है। यह फोन भारत में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा। इस फोन को हाल ही में चीन में पेश किया है। अब रियलमी कंपनी ने अपने अपकमिंग फोन की प्री-बुकिंग की घोषणा कर दी है। आइए जानते हैं कि आप इसकी कब से प्री-बुकिंग कर सकते हैं?

कंपनी ने प्री-बुकिंग डेट की कन्फर्म

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ग्राहक इसकी प्री-बुकिंग 18 नवंबर 2024 से दोपहर 12 बजे से कर सकेंगे। इसकी प्री-बुकिंग Amazon और ऑफलाइन चैनल्स से की जा सकेगी। जबकि लॉन्च होने के बाद ग्राहक Realme.com पर GT 7 Pro को प्री-बुक कर सकेंगे।

Realme GT 7 Pro की प्री-बुकिंग कन्फर्म, यहां जाने तारीख

बैंक ऑफर्स की जानकारी

ऑनलाइन ऑफर्स - मिली जानकारी के मुताबिक, इस फोन के ग्राहक अमेजन और रियलमी की वेबसाइट पर 1,000 रुपये का पेमेंट कर प्री-बुकिंग करने में सक्षम होंगे। इसमें 3000 रुपये तक के बैंक ऑफर्स के साथ 12 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मिलेगी। कंपनी अपने इस फोन पर 1 साल का स्क्रीन डैमेज इंश्योरेंज और एक साल की एडिशमन वारंटी भी देगी।

ऑफलाइन ऑफर्स - फोन की ऑफलाइन प्री-बुकिंग 2000 रुपये का पेमेंट कर की जा सकेगी। इसमें 3000 रुपये तक के बैंक ऑफर्स, 12 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई, 24 महीने की किस्तों के ऑप्शन और 1 साल का स्क्रीन डैमेज इंश्योरेंज एवं एक साल की एडिशमन वारंटी भी मिलेगी।

Realme GT 7 Pro के स्पेसिफिकेशंस

इसमें 6.78 इंच की 2K Eco2 Sky डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 2600 हर्ट्ज इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगी। कंपनी पहले ही कन्फर्म कर चुकी है कि इसमें हाल ही में लॉन्च किया गया क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट उपलब्ध है। इस फोन में 16जीबी रैम और 1 टीबी तक के स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन रियलमी बेस्ड यूआई 6.0 बेस्ड एंड्रॉयड 14 पर रन करेगा।

इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट शामिल है। इसमें फोटोग्राफी शौकीनों के लिए 50MP Sony IMX906 प्राइमरी सेंसर, 8MP वाइड एंगल लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP का पेरिस्कोप टेलफोटो कैमरा दिया गया है। यह 120x डिजीटल जूम को भी सपोर्ट करता है। इसमें आपको अंडरवाटर फोटोग्राफी मोड का ऑप्शन भी मिलने जा रहा है, जो पानी में भी फोटो क्लिक करने की परमिशन देता है।

पावर देने के लिए रियलमी के इस लेटेस्ट मॉडल में 6,500mAh की बैटरी मिलेगी, जो कि 120 वॉट फास्ट टार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस स्मार्टफोन को इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, एनएफसी और टाइप-सी-पोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस किया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Customers will be able to pre-book the Realme GT 7 Pro from 12 noon on November 18, 2024. Its pre-booking can be done from Amazon and offline channels.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X