Home
Mobile

Realme GT 7 Pro रेसिंग एडिशन दमदार प्रोसेसर और BOE S2 OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन और कीमत

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Realme ने चीन में GT 7 Pro रेसिंग एडिशन लॉन्च कर दिया है, जो ओरिजिनल GT 7 Pro का किफायती और परफॉर्मेंस-फोकस्ड वर्जन है। इस नए मॉडल में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट है, जो गेमिंग और स्पीड पर केंद्रित है, जैसा कि ओरिजिनल GT 7 Pro में भी था। हालांकि रेसिंग एडिशन में डिस्प्ले और कैमरा फीचर्स में कुछ बदलाव किए गए हैं। आइए इसके स्पेसिफिकेशन और कीमत की पूरी जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

Realme GT 7 Pro रेसिंग एडिशन के फीचर्स

Realme GT 7 Pro रेसिंग एडिशन में 6.78-इंच का माइक्रो-क्वाड-कवर्ड BOE S2 OLED डिस्प्ले दिय गया है, जबकि ओरिजिनल GT 7 Pro में Samsung Eco2 OLED Plus डिस्प्ले है। रेसिंग एडिशन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस, HDR10+ और डॉल्बी विजन सपोर्ट जैसे प्रमुख डिस्प्ले फीचर्स हैं, जो इसे एक बेहतर विजुअल अनुभव प्रदान करते हैं।

Realme GT 7 Pro रेसिंग एडिशन दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च

Realme GT 7 Pro रेसिंग एडिशन स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर द्वारा संचालित है और इसमें 16GB रैम और 512GB तक UFD 4.1 स्टोरेज है। फोन में 11,480mm2 डुअल-चेंबर वेपर कूलिंग सिस्टम भी है, जो गेमिंग और हैवी यूसेज के दौरान बेहतर थर्मल प्रदर्शन प्रदान करता है। सॉफ्टवेयर के रुप में यह Realme UI 6 के साथ Android 14 पर चलता है।

Realme GT 7 Pro रेसिंग एडिशन में 6,500mAh की बैटरी है, जो 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे गेमिंग के दौरान गर्मी कम होती है। कैमरा सेटअप में 50MP Sony IMX896 मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड OVO8D10 सेंसर शामिल हैं, हालांकि इसमें पेरिस्कोप लेंस नहीं है, जो ओरिजिनल GT 7 Pro में था। फ्रंट में 16MP का Samsung S5K3P9 सेल्फी कैमरा है।

Realme GT 7 Pro रेसिंग एडिशन में ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर और एक बड़ी एक्स-एक्सिस लीनियर मोटर जैसी सुविधाएं हैं। इसमें वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4 और IP68/IP69 रेटिंग भी है, जो इसे धूल और पानी से बचाती है। ये सभी फीचर्स इसे एक प्रीमियम और मजबूत स्मार्टफोन बनाते हैं।

Realme GT 7 Pro रेसिंग एडिशन की कीमत और उपलब्धता

चीन में Realme GT 7 Pro रेसिंग एडिशन के 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 3,099 CNY (लगभग 36,794 रुपये) है। वहीं इसके 16GB/256GB मॉडल की कीमत 3,399 CNY (लगभग 40,358 रुपये, 12GB/512GB मॉडल की कीमत 3,699 CNY (लगभग 43,999 रुपये) और 16GB/512GB वेरिएंट की कीमत 3,999 CNY (लगभग 47,581 रुपये) है।

इस फोन को नेप्च्यून एक्सप्लोरर एडिशन (नीला) और स्टार ट्रेल टाइटेनियम कलर में उपलब्ध है। हालांकि अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि, कंपनी इस रेसिंग एडिशन को चीन से बाहर लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है या नहीं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme GT 7 Pro Racing Edition Launched with BOE S2 OLED Display, Check Specs, Price and Availability
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X