Realme GT 7 Pro को लेकर नया अपडेट आया सामने, 16GB रैम, 6000mAh बैटरी के साथ इन फीचर्स से होगा लैस
Realme GT 7 Pro Leak: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Realme अपने आगामी फोन पर काम कर रहा है। जिसे Realme GT 7 के नाम से पेश किया जाएगा। इस फोन को Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ लाया जा सकता है।
इस फोन को लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके है। सामने आए नए लीक के अनुसार इस फोन को 6000mAh बैटरी से लेकर 16GB रैम के साथ लाया जा सकता है।

फिलहाल इस फोन को चीन में लॉन्च किया जा रहा है। तो वहीं भारत में इसे Realme GT 7 Pro को साल के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है। फेमस टिप्स्टर Digital Chat Station ने Weio पोस्ट के जरिए इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है।
टिप्स्टर की मानें तो रियलमी जीटी 7 प्रो फोन में 1.5K रिजॉल्शन वाला डिस्प्ले देखने को मिलेगा। इसकी सबसे खास बात यह है कि, यह चीन की घरेलू मार्केट में तैयार किया हुआ डिस्प्ले है। जिसमें Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट दिए जानें की उम्मीद। इसके अलावा इसमें 16GB रैम के साथ 1TB तक स्टोरेज मिल सकता है। हालांकि, टिप्स्टर ने बैटरी का खुलासा नहीं किया है।

टिप्सटर Pikachu ने वीबो के जरिए यह संकेत दिया कि, Realme GT 7 सीरीज़ के फोन GT 7 Pro में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। यह कैमरा दूर की वस्तुओं के लिए उच्च ऑप्टिकल ज़ूम ऑफर करेगा। हालांकि सटीक सेंसर का आकार फिलहाल नहीं पता है।
इसके अलावा फोन में एक अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल होने की भी बात कही गई है। एज आधारित सेंसर के अपोजिट ये सेंसर फिंगरप्रिंट रिज को मापते हैं, जो अधिक सटीकता ऑफर करते हैं।
गौरतलब है कि, Realme का GT 6 इस सप्ताह भारत और इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जा रहा है। जबकि, हाल ही में कंपनी ने GT 6T को पेश किया था। Realme GT 6 के Realme GT Neo 6 का रिब्रांडेड वर्जन होने की उम्मीद है। जिसे चीन में लॉन्च किया जा चुका है।
GT 6 में प्रीमियम फीचर्स के साथ AI कैपेसिटी दी जाएंगी। उम्मीद की जा रही है कि, Realme GT 6 को GT Neo 6 के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर इसे लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें, इस महीने की शुरुआत में ही Realme GT Neo 6 को चीन में पेश किया गया था। इसके 12 GB रैम के 256 GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,099 (लगभग 22,000 रुपये) है।


Click it and Unblock the Notifications








