Home
Mobile

Realme GT 7 Pro को लेकर नई लीक आई सामने, डिस्प्ले, कैमरा और चार्जिंग का खुलासा

Realme ने हाल ही में चीन में Realme 13 Pro सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। आने वाले हफ्तों में कंपनी घरेलू बाजार में कुछ Realme 13 ब्रांडेड फोन की घोषणा कर सकती है। अक्टूबर या फिर नवंबर के आखिर तक Realme GT 7 Pro से पर्दा उठने की उम्मीद है। जिसमें अगली पीढ़ी का Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट होगा।

टिप्स्टर Digital Chat Station ने पहले ही GT 7 Pro के बारे में बहुत सारी जानकारी का खुलासा कर दिया है। एक बार फिर लीकर ने अपने Weibo हैंडल के जरिए इस डिवाइस के बारे में और जानकारी शेयर की है।

Realme GT 7 Pro की नई लीक में डिस्प्ले, कैमरा और चार्जिंग का खुलासा

Realme GT 7 Pro के स्पेसिफिकेशन - Weibo पोस्ट में बताए गए इमोजी और स्पेसिफिकेशन से यह स्पष्ट तौर से पता चलता है कि, DCS का इशारा Realme GT 7 Pro की ओर है। भले ही उन्होंने नाम का खुलासा नहीं किया है।

लेकिन पोस्ट से हिंट मिलता है कि, Realme GT 7 Pro में बिल्कुल नई BOE X2 स्क्रीन होगी, जो चारों तरफ माइक्रो-कर्व्ड एज होने के बावजूद सपाट दिखती है।

Realme GT 7 Pro की नई लीक में डिस्प्ले, कैमरा और चार्जिंग का खुलासा

गौरतलब है कि, पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुए Realme GT 5 Pro में BOE X1 स्क्रीन थी। लीकर ने बताया कि, स्क्रीन के मापदंडों को कस्टमाइज़ किया जा सकता है और Realme डिस्प्ले को एडवटाइज करने के लिए एक अलग ब्रांडिंग का उपयोग कर सकता है।

जबकि लीकर ने बताया है कि, Realme GT 7 Pro की स्क्रीन 1.5K रिज़ॉल्यूशन को सपोर्ट करेगी। हालांकि, उसने स्क्रीन साइज का खुलासा नहीं किया। यह देखते हुए कि, BOE X2 संभवतः BOE X1 का बेहतर वर्जन होगा। Realme GT 7 Pro की स्क्रीन का साइज GT 5 Pro के समान 6.78 इंच हो सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 की सुविधा होगी। डिवाइस के सबसे टॉप वेरिएंट में 16GB रैम और 1TB स्टोरेज होगी। लीक ने सटीक बैटरी साइज का खुलासा नहीं किया, लेकिन यह बताया है कि, इसमें 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ एक हाई कैपेसिटी वाली सिलिकॉन बैटरी पैक करेगा।

लीकर ने पहले संकेत दिया है कि इसमें 6,000mAh+ की बैटरी हो सकती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें LYT-600 3X पेरिस्कोप लेंस शामिल हो सकता है, लेकिन इसमें टेलीफोटो मैक्रो लेंस की कमी हो सकती है।

इससे पहले लीक में दावा किया गया था कि, फोन में 10x हाइब्रिड जूम और 120x डिजिटल जूम को सपोर्ट करेगा। इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर हो सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme GT 7 Pro specs leaked again, revealing new display, LYT-600 3x periscope zoom lens and charging
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X