Realme GT 7 Pro के स्पेसिफिकेशन लीक, कैमरा, फिंगरप्रिंट सेंसर की जानकारी आई सामने
Realme ने हाल ही में भारत में GT 7 Pro के लॉन्चिंग की पुष्टि कर दी है। जिसे भारतीय बाजार में इस साल के आखिर तक पेश किए जाने की उम्मीद है। आपको बता दें, Realme GT 6T को भारत में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है, जबकि Realme GT 6 पर 20 जून को पर्दा उठेगा।
फिलहाल Realme GT 7 Pro के लॉन्च पर को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का कुछ लीक से खुलासा हुआ है। यह क्वालकॉम के नेक्स्ट जेनरेशन Snapdragon चिपसेट वाले शुरुआती स्मार्टफोन्स में से एक हो सकता है।

टिप्सटर Smart Pikachu ने इस आगामी फोन की डिटेल्स शेयर की है। जिसमें दावा किया गया है कि, GT 7 Pro को पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हाई ऑप्टिकल जूम लेवल के साथ पेश किया जा सकता है।
इसके साथ ही इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। इससे पहले एक लीक में बताया गया था कि, इस स्मार्टफोन में Qualcomm का आगामी Snapdragon 8 Gen 4 SoC मिलेगा।
टिप्सटर Pikachu ने वीबो के जरिए यह संकेत दिया कि, Realme GT 7 सीरीज़ के फोन GT 7 Pro में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। यह कैमरा दूर की वस्तुओं के लिए उच्च ऑप्टिकल ज़ूम ऑफर करेगा। हालांकि सटीक सेंसर का आकार फिलहाल नहीं पता है।
इसके अलावा फोन में एक अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल होने की भी बात कही गई है। एज आधारित सेंसर के अपोजिट ये सेंसर फिंगरप्रिंट रिज को मापते हैं, जो अधिक सटीकता ऑफर करते हैं।
गौरतलब है कि, Realme का GT 6 इस सप्ताह भारत और इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जा रहा है। जबकि, हाल ही में कंपनी ने GT 6T को पेश किया था। Realme GT 6 के Realme GT Neo 6 का रिब्रांडेड वर्जन होने की उम्मीद है। जिसे चीन में लॉन्च किया जा चुका है।
GT 6 में प्रीमियम फीचर्स के साथ AI कैपेसिटी दी जाएंगी। उम्मीद की जा रही है कि, Realme GT 6 को GT Neo 6 के रिब्रांडेड वर्जन के तौर पर इसे लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें, इस महीने की शुरुआत में ही Realme GT Neo 6 को चीन में पेश किया गया था। इसके 12 GB रैम के 256 GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,099 (लगभग 22,000 रुपये) है।


Click it and Unblock the Notifications








