Home
Mobile

Realme GT 7 Pro बनाम iqoo 13 बनाम OnePlus 13: आपके लिए कौन सा फोन होगा बेस्ट ऑप्शन?

हाल ही में भारत में लॉन्च हुए Realme GT 7 Pro की पहली सेल लाइव हो चुकी है, जिसमें 6500mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 120Hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं iQoo अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQoo 13 भारत में लॉन्च करने जा रहा है, जबकि Oneplus 13 को 2025 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है।

इन दोनों स्मार्टफोन्स को पहले ही चीन में पेश किया जा चुका है। इस आर्टिकल में हम Realme GT 7 Pro, iQoo 13 और Oneplus 13 के बीच तुलना करेंगे, जिससे आप अपने लिए सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन का चुनाव कर सकेंगे।

Realme GT 7 Pro vs iqoo 13 vs OnePlus 13: आपके लिए कौन सा है बेस्ट

Realme GT 7 Pro

रियलमी के इस फोन में 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो फुल HD+रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेट रेट ऑफर करता है। यह डॉल्बी विजन और HDR10+ को सपोर्ट करता है।

परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर है, जो 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP का मेन कैमरा, 50MP टेलीफोट कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है।

इसके अलावा इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 5800mAh तक की बैटरी से लैस है, जिसमें 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

iQoo 13

आईक्यू 13 जो की पहले ही चीन में लॉन्च हो चुका है और 3 दिसंबर को भारतीय बाजार में एंट्री करने को तैयार है। इसमें 6.82 इंच 2K AMOLED डिस्प्ले है, जो LTPO 2.0 टेक्नोलॉजी और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

इसमें कंपनी ने Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया है, जिसे 16GB तक रैम और 1TB स्टोरेज तक सपोर्ट करता है। क्योंकि, गेमर्स को ध्यान में रखकर इसे तैयार किया जाता है, ऐसे में यह फोन कस्टम Q2 गेमिंग चिप दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का मेन कैमरा, एक टेलीफोटो लेंस और एक अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। इसे पावर देने के लिए इसमें 6150mAh तक की बैटरी शामिल की गई है, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह फोन IP68/IP69 रेटिंग के साथ आता है।

Oneplus 13

जैसा कि, हमने आपको पहले ही बता दिया है कि, वनप्लस 13 को पहले ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है और जनवरी 2025 में इसे भारत में लाए जानें की उम्मीद है। यह फोन 6.82 इंच 144p OLED डिस्प्ले के साथ आ रहा है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट औऱ 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है, जो बेहतरीन विजुअल अनुभव देता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें बेहतर जूम के लिए पेरिस्कोप लेंस और एक वाइड-एंगल लेंस भी मिल रहा है, जो मैक्रो शॉट भी लेने में सक्षम है। इसके अलावा इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसे पावर देने के लिए इसमें 6,000mAh की बैटरी शामिल की गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
realme gt 7 pro vs iqoo 13 vs oneplus 13: Which One Should You Get?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X