Home
Mobile

Realme GT 7 Pro vs iQoo 13: दोनों में किसे खरीदना होगा फायदेमंद?, यहां जानें सबकुछ

Realme GT 7 Pro vs iQoo 13: Realme ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन GT 7 Pro लॉन्च किया है, जो Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और कई AI फीचर्स के साथ आता है। अब इस फोन की तुलना iQoo 13 से हम करने जा रहे हैं, जिसे 3 दिसंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।

हालांकि, आईक्यू 13 पहले ही चीन में लॉन्च हो चुका है, जिससे इसके स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की जानकारी सामने आ चुकी है। आगे हम इन दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत से लेकर अन्य फीचर्स तक की तुलना करेंगे।

Realme GT 7 Pro vs iQoo 13: दोनों में किसे खरीदना होगा फायदेमंद?

कीमत और उपलब्धता

Realme GT 7 Pro के 12GB रैम/ 256GB की कीमत 56,999 रुपये और और 16GB रैम/ 512GB की कीमत 62,999 रुपये है। इसकी पहली सेल Amazon पर 29 नवंबर से शुरू होगी। हालांकि, आप इस फोन को 999 रुपये की कीमत देकर आज से प्री-बुक कर सकते हैं।

प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को GT 7 Pro पर 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट और नो-कॉस्ट EMI का ऑफर भी मिलेगा। कंपनी ने अपने इस फोन पर यूजर्स को 1 साल तक की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट का भी ऑफर दे रही है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे Galaxy Gray और Orange में खरीदा जा सकता है।

जबिक, चीन में iQOO 13 के बेस वेरिएंट 12GB/256GB की कीमत CNY 3,999 (लगभग 47,200 रुपये) और टॉप वेरिएंट 16GB/ 1TB की कीमत CNY 5,199 (लगभग 61,400 रुपये) है। आईक्यू के इस स्मार्टफोन को ब्लैक, ग्रीन, ग्रे और व्हाइट चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है।

स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले-

GT 7 Pro में 6.78 इंच की 1.5K LTPO Eco2 OLED Plus क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 1264x2780 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज, और पीक ब्राइटनेस 6500 निट्स है। साथ ही फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है।

जबकि, iQoo 13 में 6.82-इंच का 2K BOE Q10 FHD+ 8T LTPO 2.0 OLED Q10 डिस्प्ले है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

प्रोसेसर-

रियलमी ने अपने इस फोन को Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ पेश किया है। जबकि, iQoo 13 को Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ लाया गया है।

स्टोरेज-

फोन में 16GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज दिया गया है। जबकि, आईक्यू 13 में आपको 16GB तक की LPDDR5x रैम और 1TB तक की UFS 4.0 स्टोरेज सपोर्ट है।

कैमरा -

रियलमी के फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। जिसमें 50MP का मेन OIS कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। ये तीनों कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम और 120x सुपर जूम को सपोर्ट करते हैं। इस फोन के कैमरा से 8K रिजॉल्यूशन तक की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिलेगा।

जबकि, iQoo 13 स्मार्टफोन में OIS सपोर्ट के साथ 50MP Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, 50MP Samsung S5KJN1 अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50MP Sony IMX816 टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी-

रियलमी का फोन 5,800mAh के सिलिकन कार्बन नेक्स्ट जेनरेशन टाइटन बैटरी सपोर्ट के साथ आया है, जिसमें 120W यूएसबी टाइप सी सुपरवूक फास्ट चार्जंग फीचर शामिल है। जबकि, iQoo 13 स्मार्टफोन में कंपनी ने 6,150mAh तक की बैटरी दी है, जो 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

अन्य फीचर्स -

Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड रियलमी UI 6.0 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको डुअल बैंड वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। यह फोन IP69+ रेटेड है।फोन में आपको डॉल्वी विजन और डॉल्वी एटमॉस जैसे फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।

जबकि, iQoo 13 में इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, IP69+IP68 रेटिंग मिलती है। इसके अलावा यह फोन 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, GPS, USB Type-C पोर्ट कनेक्टिविटी और Bluetooth 5.4, NFC के साथ आता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme GT 7 Pro vs iQoo 13: Which one is better check price features and specs comparison in hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X