Realme GT 7 Pro vs OnePlus 13 : स्पेसिफिकेशंस से लेकर कैमरा तक, जानें पूरा कम्पेरिजन
Realme GT 7 Pro vs OnePlus 13: हाल ही में दो नए फोन OnePlus 13 और Realme GT 7 Pro ने चीन में एंट्री ली है। यह दोनों ही फोन Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर रन करते हैं। यहां आज के अपने आर्टिकल में हम इन दोनों फोन की तुलना लेकर आएं हैं, ताकि आप यह पता कर सकें कि प्रोसेसर में समान होने के बाद इन दोनों फोन में कितना अंतर है। साथ ही कीमत में कौन किससे कम है और परफॉर्मेंस में कौन सा फोन आगे हैं। आइए फिर बिना देर किए जान लेते हैं।
Realme GT 7 Pro vs OnePlus 13: स्पेसिफिकेशंस अंतर
डिस्प्ले: Realme GT 7 Pro में 6.78 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, HDR10+ और डॉल्बी विजन को सपोर्ट करती है। इस फोन की डिस्प्ले 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 1264x2780 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 450 ppi पिक्सल डेंसिटी प्रोवाइड करती है।

जबकि OnePlus 13 मॉडल में 2K+ 6.82-इंच LTPO AMOLED 120HZ डिस्प्ले दी गई है। फ्रंट पैनल HDR10+ और डॉल्बी विजन को सपोर्ट करता है, जिसकी ब्राइटनेस 4500 निट्स है। फोन की डिस्प्ले का साइज वही है, फोन का फॉर्म फैक्टर छोटा है, जिसका माप 162x76.5x8.5मिमी है।
प्रोसेसर: Realme GT 7 Pro मॉडल की तो इसमें क्वालकॉम SM8750-AB Snapdragon 8 Elite (3nm) प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 830 GPU प्रोसेसर दिया गया गया है। इसमें 16 जीबी LPDDR5X रैम और 1 टीबी तक UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
OnePlus 13 मॉडल मे हाल ही में लॉन्च किया गया Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 12GB रैम से लेकर 24GB तक के रैम का सपोर्ट शामिल है।
कैमरा: GT 7 Pro मॉडल में भी ट्रिपल कैमरा यूनिट शामिल है, जिसमें 50MP Sony IMX906 प्राइमरी सेंसर, 8MP वाइड एंगल लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP का पेरिस्कोप टेलफोटो कैमरा दिया गया है। यह 120x डिजीटल जूम को भी सपोर्ट करता है। इसमें आपको अंडरवाटर फोटोग्राफी मोड दिया गया है, जो पानी में भी फोटो क्लिक करने की परमिशन देता है।
जबकि वनप्लस के इस मॉडल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS के साथ 50MP Sony LYT-808 सेंसर, 114-डिग्री FOV के साथ 50MP अल्ट्रावाइड Samsung JN1 सेंसर और फाइनल 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP Sony LYT600 पेरिस्कोप सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
बैटरी: रियलमी का यह लेटेस्ट मॉडल 6,500mAh बैटरी के साथ आता है, जो कि 120 वॉट फास्ट टार्जिंग को सपोर्ट करता है। यानी की बैटरी की तुलना में Realme GT 7 Pro का पलड़ा वनप्लस 13 के मुकाबले भारी है।
वनप्लस 13 में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह डिवाइस 100 वॉट वायर्ड और 50 वॉट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी के दावे के अनुसार, यह फोन 26 मिनट में 0 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक फुल चार्ज हो सकता है। इसके साथ ही यह फोन आईफोन पर MagSafe की तरह मैग्नेटिक चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
अन्य फीचर्स: Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन को इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, एनएफसी और टाइप-सी-पोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस किया गया है। जबकि ये लेटेस्ट फ्लैगशिप वनप्लस 13 फोन चीन में एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर रन करता है, लेकिन इसकी ग्लोबल यूनिट्स OxygenOS 15 पर चलेगी।
इसमें रीडिजाइन क्विक सेटिंग टॉगल, लॉक स्क्रीन डेप्थ इफेक्ट, इंटेलिजेंट सर्च और कई AI एडिशन का सपोर्ट मिलता है। इसके पतले बेजल के चलते फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो लगभग 91.2 प्रतिशत है। इस फोन का वजन 213 ग्राम है।
Realme GT 7 Pro vs OnePlus 13: कीमत में अंतर
Realme GT 7 Pro के 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 3599 युआन (लगभग 42,559 रुपये) है। इसके टॉप मॉडल 16GB/1TB की कीमत 4799 युआन (लगभग 56,776 रुपये) है।
जबकि OnePlus 13 डिवाइस के बेस वेरिएंट 12GB/256GB की कीमत चीन में 4499 युआन (लगभग 53,150 रुपये), 12GB/512GB मॉडल की कीमत चीन में 4899 युआन (लगभग 57,875 रुपये) और 16GB/512GB मॉडल की कीमत चीन में 5299 युआन ( लगभग 62,590 रुपये) है। इसके टॉप मॉडल 24GB/1TB की कीमत 5999 युआन (लगभग 70,860 रुपये) रखी गई है।


Click it and Unblock the Notifications