Realme GT 7 Pro vs Oppo find x8 pro: डिस्प्ले से बैटरी तक, कौन है बेस्ट?
Realme GT 7 Pro vs Oppo find x8 pro: भारत में हाल ही में दो नए फोन्स Realme GT 7 Pro और Oppo find x8 pro लॉन्च हुए हैं। इन दोनों ही फोन ने लॉन्च होने से पहले और बाद में खूब सुर्खियां बटौरी हैं, इसके पीछे का खास कारण यह है कि इन स्मार्टफोन्स में परफॉर्मेंस के लिए दमदार और लेटेस्ट फीचर्स को जोड़ा गया है।
अब इन दोनों फोन्स को लेकर आपके मन में उलझन भी चल रही होगी कि इनमें से किसे खरीदना सही ऑप्शन होगा। आज के अपने आर्टिकल में हम दोनों फोन की तुलना लेकर आए हैं, ताकि आप पता कर सकें कि किसमें ज्यादा फीचर्स है और किस फोन की कैमरा और बैटरी लाइफ ज्यादा अच्छी है। आइए जानते हैं।

Realme GT 7 Pro vs Oppo find x8 pro: डिस्प्ले
Realme GT 7 Pro में 6.78 इंच की 1.5K LTPO Eco2 OLED Plus क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 1264x2780 पिक्सल है। फोन की स्क्रीन 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, HDR10+ और 6500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस फीचर के साथ आती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल है।
Oppo find x8 pro में 6.7 इंच की AMOLED Infinte View डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है। फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला प्रोटेक्शन का शामिल है।
Realme GT 7 Pro vs Oppo find x8 pro: प्रोसेसर
GT 7 Pro को कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ पेश किया है। फोन में 16GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज दिया गया है। जबकि find x8 pro में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर उपलब्ध है। फोन में 16GB रैम और 256GB/512GB स्टोरेज मिलेगा।
Realme GT 7 Pro vs Oppo find x8 pro: बैटरी
रियलमी का यह फोन 5,800mAh के सिलिकॉन कार्बन नेक्स्ट जेनरेशन टाइटन बैटरी को सपोर्ट करता है, जिसमें 120W USB टाइप सी सुपरवूक फास्ट चार्जंग फीचर शामिल है। जबकि ओप्पो का नया फोन 5910mAh की बड़ी बैटरी के साथ आया है, जिसमें आपको 80W SuperVOOC वायर्ड चार्जिंग और 50W AirVOOC वायरलेस का सपोर्ट मिलेगा।
Realme GT 7 Pro vs Oppo find x8 pro: कैमरा
GT 7 Pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। फोन के तीनों कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम और 120x सुपर जूम को सपोर्ट करते हैं। इस फोन के कैमरा से 8K रिजॉल्यूशन तक की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
GT 7 Pro की तरह ही find x8 pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का Sony LYT808 प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड सैमसंग कैमरा और 50MP का टेलिफोटो कैमरा दिया है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। अगर दोनों फोन के कैमरा की तुलना की जाए तो ओप्पो का सेल्फी कैमरा रियलमी के फोन के आगे ज्यादा बेहतर नजर आता है।
Realme GT 7 Pro vs Oppo find x8 pro: कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए GT 7 Pro में डुअल बैंड वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, NFC जैसे फीचर्स शामिल है। वहीं, find x8 pro में डुअल सिम, NFC और ब्लूटूथ 5.4 जैसी कनेक्टिविटी सुविधाएं दी गई है।
Realme GT 7 Pro vs Oppo find x8 pro: वॉटर प्रोटेक्शन
GT 7 Pro फोन IP69+ रेटेड है। इसकी वजह से आप फोन को पानी में डुबोकर भी यूज कर सकेंगे। जबकि, find x8 pro फोन IP68 और IP69 रेटिंग प्राप्त है। इस फोन की सबसे बड़ी खास बात यह है कि 80 डिग्री के गर्म पानी में भी फोन का कुछ नहीं बिगड़ेगा।
Realme GT 7 Pro vs Oppo find x8 pro: अन्य फीचर्स
GT 7 Pro एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड रियलमी UI 6.0 पर रन करता है। फोन में दमदार प्रोसेसर के साथ Next AI फीचर भी जोड़े गए हैं। इसमें डॉल्वी विजन और डॉल्वी एटमॉस जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। इसमें 11480mm2 वेपर कूलिंग चेंबर दिया है, जिसकी वजह से आप इस पर आसानी से मल्टी टास्किंग कर सकते हैं और ये फोन हीट भी नहीं करेगा।
जबकि ओप्पो का नया फोन ColorOS 15 बेस्ड एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इसे कंपनी ने 5 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ पेश किया है।
Realme GT 7 Pro vs Oppo find x8 pro: कीमत
GT 7 Pro फोन को दो वेरिएंट्स 12Gb रैम + 256GB और 16GB रैम + 512GB में लॉन्च किया है, जिनकी कीमतें क्रमश: 56,999 रुपये और 62,999 रुपये है। वहीं, find x8 pro को आप 99,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications