Realme के नए स्मार्टफोन की दिखी झलक, पावरफुल खूबियों के साथ होगी एंट्री
Realme GT 7 पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट के लिए टीज करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने इसका टीजर जारी किया है। Realme GT 7 सीरीज में दो मॉडल लॉन्च किए जा सकते हैं।
इस लाइनअप में Realme GT 7T को लॉन्च किए जाने की भी खबरें चल रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, लाइनअप के दोनों स्मार्टफोन्स को सर्टिफिकेशन पर भी लिस्ट किया जा चुका है। जिससे जल्द ही इनके लॉन्च का संकेत मिलता है।

Realme GT 7 Series इंडिया लॉन्च टीज
Realme इंडिया ने अपने अपकमिंग Realme GT 7 Series का टीजर X पर शेयर किया है। इस पोस्ट में 'Power that never stops' टैगलाइन दी गई है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह सीरीज हाई-परफॉर्मेंस चिपसेट के साथ लॉन्च होगी, खासकर गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखकर।
Amazon पर लाइव हुई माइक्रोसाइट
Realme GT 7 सीरीज के लिए अमेजन इंडिया पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है। इस पर दावा किया गया है कि फोन को क्राफ्टन (BGMI के डिवेलपर) के साथ मिलकर को-टेस्ट किया गया है। कंपनी का दावा है कि इस फोन में यूजर्स BGMI को 120fps पर लगातार 6 घंटे तक खेल सकते हैं, जो इसे प्रोफेशनल मोबाइल गेमर्स के लिए खास बनाता है।
BIS लिस्टिंग में आए दो मॉडल्स सामने
XpertPick की रिपोर्ट के मुताबिक, Realme GT 7 सीरीज को BIS वेबसाइट पर भी देखा गया है। यहां दो मॉडल नंबर सामने आए हैं।
RMX5061 - माना जा रहा है कि यह Realme GT 7 है।
RMX5085 - यह Realme GT 7T हो सकता है।
हालांकि, इन लिस्टिंग्स में स्पेसिफिकेशंस नहीं बताए गए हैं, लेकिन यह जरूर साफ है कि इन फोन्स का भारत में लॉन्च काफी करीब है।
Dimensity 9300+ के साथ भारत में एंट्री?
रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में लॉन्च होने वाला Realme GT 7 वेरिएंट चीन में लॉन्च हुए मॉडल से थोड़ा अलग हो सकता है। कहा जा रहा है कि इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300+ चिपसेट दिया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








