7000mAh की दमदार बैटरी और 120W चार्जिंग सपोर्ट वाली Realme GT 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च
Realme GT 7 Launch: जानी-मानी स्मार्टफोन कंपनी Realme अपने कस्टमर्स के लिए नई Realme GT 7 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इस बात की जानकारी दी है कि इस फोन को 27 मई 2025 को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Realme GT 7 और GT 7T को शामिल किया गया है। बता दें कि कंपनी ने Amazon पर एक लैंडिंग पेज तैयार किया है, जिस पर फोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन के बारे में बताया गया है।
अब, कंपनी ने बैटरी कैपेसिटी और इसके पीछे की टेक्नोलॉजी के साथ-साथ फास्ट चार्जिंग स्पीड की भी जानकारी दी है। यहां हम फोन के डिटेल्स के बारे में जानेंगे।

Realme GT 7 सीरीज की बैटरी
Realme ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया कि Realme GT 7 सीरीज में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। सबसे खास बात ये है कि यह Realme GT 6 पर मौजूद 5500mAh की बैटरी से काफी बड़ी है।
इसके साथ ही इस बैटरी को 120W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ जोड़ा गया है।
कंपनी ने कहा है कि फोन बैटरी टेक्नोलॉजी में मौजूदा चुनौतियों लिथियम-आयन बैटरी की एनर्जी डेंसिटी में सीमाओं को दिखाता है।
इसके साथ ही यह 320W फास्ट चार्जिंग जैसी अन्य टेक्नोलॉजी को हाइलाइट करता है। इसके बारे में दावा किया जाता है कि यह मैग्नेटिक-कपलिंग DCX स्टेप-डाउन तकनीक के जरिए लगभग 4 मिनट और 30 सेकंड में डिवाइस को पूरी तरह से चार्ज कर देता है।
Realme GT 7 में क्या खास?
Realme GT 7 में ग्रैफीन-बेस्ड IceSense डिजाइन होगा, जो बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए 360-डिग्री अल्ट्रा-एफिशिएंट हीट डिसिप्शन का इस्तेमाल करता है।
इसमें एक नया 'स्किन-टच टेम्परेचर कंट्रोल' भी है। ऐसा कहा जाता है कि यह सतह को गर्मी में ठंडा और ठंडी में गर्म रखने में मदद करता है।
कंपनी का दावा है कि फोन 6 घंटे का स्थिर 120fps गेमिंग एक्सपीरियंस देगा।
हैंडसेट में बैक पैनल पर एक चौकोर मॉड्यूल में ट्रिपल कैमरा सेंसर भी मिल सकता है।
इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 9300+ चिपसेट होने की बात कही गई है, जिसे 12GB रैम के साथ जोड़ा जा सकता है।
Realme GT 7 आइससेंस ब्लू और आइससेंस ब्लैक रंगों में उपलब्ध होगा।
ये जानकारी भी सामने आई है कि Realme GT 7 इंडिया वेरिएंट Realme Neo 7 का रीब्रांड हो सकता है, जिसे दिसंबर में चीन में पेश किया गया है। इसकी कीमत CNY 2,199 यानी लगभग 25,800 रुपये से शुरू होती है। बता दें कि Realme GT 6 को भारत में 40,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications








