Home
Mobile

Realme GT 7 सीरीज भारत में लॉन्च; 7000mAh की बड़ी बैटरी और 512GB तक स्टोरेज वाले दमदार फोन

Realme GT 7 Series Launch India: Realme GT 7 सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस सीरीज में तीन स्मार्टफोन शामिल हैं, जिसमें से एक स्पेशल एडिशन है। इस सीरीज में 7000mAh की बड़ी और 50MP Sony IMX906 प्राइमरी कैमरा और कई खास फीचर्स दिए गए हैं। आइए इस सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme GT 7 सीरीज ऑफिशियली भारत में लॉन्च कर दी गई है। इस सीरीज में तीन मॉडल को जगह दी गई है, जिसमें स्टैंडर्ड Realme GT 7, Realme GT 7 Dream Edition और Realme GT 7T शामिल हैं। ये कंपनी के प्रीमियम स्मार्टफोन हैं, जिनको गेमिंग और AI फीचर के साथ हाई-एंड परफॉरमेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। दोनों मॉडल में बड़ी 7,000mAh की बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग, FHD+ AMOLED डिस्प्ले है और ये Android 15 पर चलते हैं। Realme GT 7 Dream Edition को Aston Martin Formula One टीम के कॉलेबरेशन से विकसित किया गया है।

इस सीरीज के डिवाइस की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है और कंपनी इस पर बहुत से ऑफर्स भी दे रही है। आइए इन डिवाइस के बारे में जानते हैं।

7000mAh के बैटरी वाले Realme GT 7 स्मार्टफोन ने मार्केट में ली एंट्री

Realme GT 7 सीरीज की कीमत

भारत में Realme GT 7 की कीमत 39,999 रुपये से शुरू होती है। यह हैंडसेट दो कलर ऑप्शन IceSense Black और IceSense Blue में आता है।

  • 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये
  • 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये
  • 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपये
  • 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये

Realme GT 7 Dream Edition को केवल एक वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है।

7000mAh के बैटरी वाले Realme GT 7 स्मार्टफोन ने मार्केट में ली एंट्री

Realme GT 7T की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 34,999 रुपये से शुरू होती है। यह फोन आइससेंस ब्लू, आइससेंस ब्लैक और आइससेंस येलो रंगों में आता है। इसे तीन स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है।

  • 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये
  • 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये
  • 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये

Realme GT 7 और GT 7T की सेल 30 मई से Amazon और Realme वेबसाइट पर शुरू होगी और आज यानी 27 मई से प्री-बुकिंग शुरू हो जाएगी। Realme GT 7 ड्रीम एडिशन 13 जून को उपलब्ध होगा।
बैंक ऑफर्स की बात करें तो Realme GT 7 और GT 7T पर 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 6,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।

Realme GT 7 के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

  • 6.78-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले
  • 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट
  • 1.07 बिलियन कलर
  • HDR10+ और डॉल्बी विजन
  • 2,780 X 1,264 पिक्सल रेजोल्यूशन
  • 120Hz रिफ्रेश रेट
  • 360Hz टच सैंपलिंग रेट
  • कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i लेयर

प्रोसेसर

  • मीडियाटेक डाइमेंशन 9400e चिपसेट
  • 12GB रैम
  • 256GB/512GB इंटरनल स्टोरेज
  • Android 15-आधारित Realme UI 6 OS

AI फीचर्स

  • AI प्लानर
  • AI स्क्रीन रिकॉग्निशन
  • AI ट्रैवल स्नैप कैमरा
  • AI ट्रांसलेटर

कैमरा

  • 50MP Sony IMX906 प्राइमरी कैमरा
  • 50MP टेलीफोटो लेंस
  • 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस
  • 32MP का स्नैपर

बैटरी

  • 120W फ़ास्ट चार्जिंग
  • 7,000mAh की बड़ी टाइटन बैटरी
  • बाईपास चार्जिंग सपोर्ट

कनेक्टिविटी

5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, 360-डिग्री NFC, ब्लूटूथ 5.4, GPS और USB टाइप-C पोर्ट।

अन्य फीचर्स

  • IP69 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस
  • सिग्नलकैचर चिप
  • रेनवाटर टच
  • हीट डिसिपेशन के लिए ग्राफीन लेयर
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

Realme GT 7T के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

  • 6.80-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले
  • 120Hz रिफ्रेश रेट
  • HDR10+, 2,800 X 1,280 पिक्सल रेजोल्यूशन
  • 360Hz टच सैंपलिंग रेट
  • 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट

चिपसेट

  • मीडियाटेक डाइमेंशन 8400 मैक्स
  • माली-G720 MC7 GPU
  • Realme-GT-7T
  • 12GB तक रैम
  • 512GB स्टोरेज
  • Android 15-आधारित Realme UI 6.0 कस्टम स्किन

कैमरा

  • 50MP Sony IMX896 कैमरा
  • 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस
  • फ्रंट में 32MP शूटर

बैटरी

  • 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • 7,000mAh की टाइटन बैटरी

कनेक्टिविटी

5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, 360-डिग्री NFC, ब्लूटूथ 6.0 लो एनर्जी, GPS और USB टाइप-C पोर्ट।

इन डिवाइस को मिलेगी टक्कर

Realme GT 7 सीरीज की सीधी टक्कर OnePlus 13R, Samsung Galaxy A56, iQOO Neo 10 और Samsung Galaxy A36 से होगी।
जहां OnePlus 13R में 6,000mAh की बड़ी बैटरी, Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट और 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है।
वहीं सैमसंग गैलेक्सी A56 में आपको प्रीमियम सॉफ़्टवेयर एक्सपीरियंस के साथ बेहतरीन AI फीचर्स मिलेंगे।
iQOO Neo 10 की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 8s Gen 4, एक बड़ी 7,000mAh बैटरी और एक डेडिकेटेड Q1 सुपरकंप्यूटिंग चिप मिलता है।

FAQs
कितनी है Realme GT 7 सीरीज की कीमत ?

इस सीरीज के डिवाइस की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है और कंपनी इस पर बहुत से ऑफर्स भी दे रही है।

Realme GT 7 Dream Edition क्यों खास है?

Realme GT 7 Dream Edition को Aston Martin Formula One टीम के कॉलेबरेशन से विकसित किया गया है।

Realme GT में कूलिंग सिस्टम है?

हां, इसमें एक मेगा-साइजा 10,014mm; 3D टेम्पर्ड डुअल VC, 9-लेयर कूलिंग सिस्टम और साइड फुल पार्टीशन कूलिंग सिस्टम है।

GizBot Technology

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X