Realme या iQOO में किसका नया फोन है ज्यादा पावरफुल; किसे खरीदना होगा ज्यादा फायदेमंद
Realme GT 7T vs iQOO Neo 10: रियलमी और iQOO दोनों ही ऐसी स्मार्टफोन कंपनियां हैं, जिनके स्मार्टफोन को लाखों लोगों ने पसंद किया है। हाल ही में दोनों कंपनियों ने अपने नए और मिड-रेंज फोन को लॉन्च किया है। जहां एक तरफ Realme ने Realme GT 7 सीरीज के तहत Realme GT 7T को पेश किया है, वहीं दूसरी तरफ iQOO ने Neo 10 को मार्केट में उतारा है।
ये दोनों ही डिवाइस 35,000 रुपये की रेंज में आते हैं, जिसमें कई कमाल के फीचर्स मिलते हैं। Realme GT 7T और iQOO Neo 10 दोनों ही स्मार्टफोन्स गेमिंग, कैमरा और बैटरी जैसे अहम फीचर्स पर फोकस करते हैं। इनकी कीमतें लगभग समान हैं, लेकिन फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में कई अंतर हैं।
ऐसे में अगर आप कंफ्यूज हैं कि Realme GT 7T और iQOO Neo 10 में कौन सा फोन आपके लिए बेस्ट है तो हम आपकी परेशानी दूर कर देंगे। हम यहां इन दोनों डिवाइस का कंपेरिजन कर रहे हैं, ताकि आप अपने लिए एक बेस्ट ऑप्शन चुन सकें। आइए इन दोनों डिवाइस के बारे में जानते हैं।

Realme GT 7T और iQOO Neo 10 की कीमत
Realme GT 7T की कीमत की बात करें तो इसको तीन स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके 8GB + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 34,999 रुपये तय की गई है। जबकि इसके 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 37,999 रुपये और 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 41,999 रुपये है।
iQOO Neo 10 में 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये, 8GB + 256GB के वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये, 12GB + 256GB की 35,999 रुपये और 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है।
iQOO Neo 10 कम कीमत में ज्यादा रैम और स्टोरेज ऑप्शन देता है, जो इसे बजट-फ्रेंडली बनाता है।
डिजाइन और डिस्प्ले
Realme GT 7T में 6.80 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट है।
iQOO Neo 10 में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। इसमें 4320Hz PWM डिमिंग और IP65 रेटिंग भी है।
डिस्प्ले के मामले में iQOO Neo 10 ज्यादा ब्राइट और स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस ऑफर करता है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Realme GT 7T में MediaTek Dimensity 8400 Max चिपसेट और Mali-G720 MC7 GPU मिलता है।
iQOO Neo 10 में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट और Adreno 825 GPU की सुविधा मिलती है।
गेमिंग और हाई परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8s Gen 4 एक अधिक पावरफुल और स्थिर प्रोसेसर है, जिससे iQOO Neo 10 को बढ़त मिलती है।
कैमरा सेटअप
Realme GT 7T में 50MP Sony IMX896 मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
iQOO Neo 10 में 50MP Sony IMX882 मेन कैमरा (OIS) और 8MP अल्ट्रा-वाइड और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
दोनों में ही समान कैमरा सेटअप है, लेकिन OIS सपोर्ट की वजह से iQOO Neo 10 लो-लाइट और वीडियो स्टेबिलिटी में बेहतर हो सकता है।
बैटरी और चार्जिंग
Realme GT 7T और iQOO Neo 10 दोनों में ही 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
बैटरी सेगमेंट के मामले में दोनों फोन बराबर हैं, लेकिन iQOO ने अपनी बैटरी पर ज्यादा सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन का दावा किया है।
सॉफ्टवेयर और अपडेट
Realme GT 7T में Android 15 बेस्ड Realme UI 6.0 अपडेट मिलता है।
iQOO Neo 10 में Android 15 आधारित Funtouch OS 15, 3 साल के OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी पैच मिलेगा।
लॉन्ग-टर्म सॉफ्टवेयर सपोर्ट की वजह से iQOO Neo 10 अधिक फ्यूचर-प्रूफ है।
कनेक्टिविटी और एक्स्ट्रा फीचर्स
GT 7T में Wi-Fi 6, Bluetooth 6.0, NFC, USB-C और 360° NFC है।
Neo 10 में Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, IR Blaster, NFC और IP65 रेटिंग है।
iQOO Neo 10 में Wi-Fi 7 और IP65 जैसी एक्स्ट्रा सुविधाएं मिलती हैं, जो इसे अधिक प्रीमियम बनाती हैं।
कौन सा फोन है बेस्ट?
iQOO Neo 10 उन यूजर्स के लिए बेहतर है जो पावरफुल प्रोसेसर, ब्राइट डिस्प्ले और लॉन्ग-टर्म सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहते हैं।
वहीं, Realme GT 7T उन यूजर्स के लिए उपयुक्त है जिन्हें Realme UI पसंद है और जो ब्रांड की इकोसिस्टम से जुड़े हैं।
अगर आपका बजट 30,000 रुपये से 35,000 रुपये के बीच है और गेमिंग के लिए फोन की तलाश कर रहे हैं, तो iQOO Neo 10 बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








