Home
Mobile

Realme GT 8 Pro, OnePlus 15 और Oppo Find X9 Pro में होगी तगड़ी टक्कर, जानिए कौन बनेगा एंड्रॉयड किंग

स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए नवंबर 2025 किसी ब्लॉकबस्टर महीने से कम नहीं रहने वाला है। तीन बड़े ब्रांड Realme, OnePlus और Oppo अपने-अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इन तीनों ही डिवाइसों के स्पेसिफिकेशन्स, कैमरा और परफॉर्मेंस लीक के बाद से ही चर्चा का विषय बने हुए हैं।

सवाल अब ये है कि आखिर इनमें से कौन बनेगा "असली एंड्रॉयड किंग"? आइए जानते हैं तीनों फोन्स की खासियतें और उनके यूनिक एंगल जो इन्हें एक-दूसरे से अलग बनाते हैं।

OnePlus 15: परफॉर्मेंस और पावर का नया चेहरा

OnePlus 15 को भारत का पहला स्मार्टफोन कहा जा रहा है जो Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर चलेगा। यह चिपसेट Qualcomm का अब तक का सबसे एडवांस्ड और एनर्जी-एफिशिएंट प्रोसेसर माना जा रहा है, जो मोबाइल गेमिंग और मल्टीटास्किंग दोनों के लिए जबरदस्त परफॉर्मेंस देगा।

फोन में 6.78-इंच की 1.5K BOE X3 8T LTPO डिस्प्ले दी गई है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। बैटरी के मामले में OnePlus ने बड़ा दांव खेला है, इसमें है 7300 mAh Silicon NanoStack बैटरी, जो 120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ आती है।

कैमरा सेक्शन में कंपनी ने Hasselblad से अलग होकर अपनी खुद की DetailMax Engine टेक्नोलॉजी दी है, जो 50MP+50MP+50MP ट्रिपल लेंस सेटअप के साथ फोटोग्राफी में ज्यादा डीप डिटेल और रिच टोन देने का दावा करती है।

Oppo Find X9 Pro

Oppo हर बार कैमरा इनोवेशन में कुछ नया दिखाता है, और इस बार भी मामला कुछ ऐसा ही है। Oppo Find X9 Pro में मिल सकता है 6.78-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले, 3600 निट्स पीक ब्राइटनेस और Dolby Vision सपोर्ट के साथ।

सबसे बड़ा सरप्राइज इसका कैमरा सिस्टम है, 200MP का Hasselblad टेलीफोटो लेंस, जो 50MP प्राइमरी Sony LYT-828 सेंसर और 50MP अल्ट्रावाइड लेंस के साथ आता है। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के शौकीनों के लिए यह फोन वाकई "कंटेंट मशीन" साबित हो सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए Oppo ने चुना है MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, जो 16GB RAM और 1TB स्टोरेज के साथ बेहद स्मूद अनुभव देगा। इसके अलावा, 7500 mAh बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ आती है।

Realme GT 8 Pro

Realme ने अपने GT सीरीज को पूरी तरह फ्लैगशिप लेवल पर ले जाने का दावा किया है। GT 8 Pro में भी वही Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलेगा जो OnePlus 15 में है, लेकिन कंपनी ने गेमिंग और हीट कंट्रोल के लिए 7000 sq mm वैपर चेंबर जोड़ा है।

इसमें 6.79-इंच की 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसकी पीक ब्राइटनेस 7000 निट्स है, यानी सूर्य की रोशनी में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी। 7000 mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग इसे "फास्ट पावर किंग" बनाते हैं।

कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP प्राइमरी OIS लेंस, 50MP अल्ट्रावाइड और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (Ricoh GR) के साथ दमदार सेटअप दिया गया है। फ्रंट पर 32MP कैमरा है जो व्लॉगिंग और सेल्फी दोनों के लिए बेहतरीन है।

Realme GT 8 Pro, OnePlus 15 और Oppo Find X9 Pro में होगी तगड़ी टक्कर

लॉन्च डेट्स और संभावित कीमतें

  • OnePlus 15: 13 नवंबर, कीमत ~₹71,999
  • Oppo Find X9 Pro: 18 नवंबर, कीमत ~₹99,999
  • Realme GT 8 Pro: 20 नवंबर, कीमत ~₹65,000

कौन जीतेगा फ्लैगशिप वॉर?

अगर आप कैमरा और प्रीमियम डिजाइन के दीवाने हैं तो Oppo Find X9 Pro आपका विकल्प हो सकता है। परफॉर्मेंस और बैटरी बैलेंस चाहिए तो OnePlus 15 बेहतर रहेगा, जबकि Realme GT 8 Pro सबसे किफायती फ्लैगशिप बनकर उभर सकता है, जो गेमर्स और कंटेंट क्रिएटर्स दोनों को लुभाएगा। इस नवंबर, एंड्रॉयड दुनिया में वाकई "फ्लैगशिप युद्ध" छिड़ने वाला है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme GT 8 Pro vs OnePlus 15 vs Oppo Find X9 Pro: The Ultimate Android Flagship Battle in India
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X