Home
Mobile

26 अगस्त को है Realme GT Master Edition की पहली सेल, यहाँ से खरीद पाएंगे

रियलमी ने बुधवार को भारत में अपने दो स्मार्टफोन Realme GT और Realme GT Master Edition (Realme GT ME) को लॉन्च किया था और अब कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल से Realme GT Master Edition की पहली सेल की डेट की जानकारी दी है। बता दें कि दोनों ही डिवाइस 120Hz सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ मिलने वाले हैं और साथ ही ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है।

26 अगस्त को है Realme GT Master Edition की पहली सेल, यहाँ से खरीद पाएंगे

Realme GT Master Edition की भारत में पहली सेल

Realme India ने ट्विटर पर गुरुवार को ट्वीट करके जानकारी दी है कि रियलमी जीटी मास्टर एडिशन की भारत में पहली सेल 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे रखी जाएगी। Realme GT Master Edition के बेस वेरिएंट 6GB + 128GB स्टोरेज की शुरुआती कीमत 25,999 रुपये है। और यह फोन 8GB + 128GB और 8GB + 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ भी आता है जिसकी कीमत क्रमशः 27,999 रुपये और 29,999 रुपये रखी है।

यह मोबाइल फोन आप इस सेल फ्लिपकार्ट पर खरीद सकते है, जिसका जिक्र रियलमी ने अपने आधिकारिक ट्वीट में किया है। और साथ ही Flipkart पर सेल का पेज भी लाइव हो गया है।

Realme GT Master Edition के स्पेसिफिकेशन और खास फीचर्स

यदि हम Realme GT Master Edition के स्पेसिफिकेशन और खास फीचर्स की बात करें, तो इस हैंडसेट में 6.43 इंच की फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर AMOLED डिस्प्ले 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया गया है। साथ ही डिस्प्ले में 360Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस भी मिलती है। इन सब के अलावा यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G SoC के साथ पैक किया गया है। जबकि इसे 8GB तक RAM के साथ जोड़ा गया है।

कैमरे की बात करें, तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता जिसमें f/1.8 लेंस के साथ 64-MP का Sony IMX682 प्राइमरी सेंसर और 8-MP का अल्ट्रा-वाइड शूटर मिलता है। साथ ही इसमें 2-MP का मैक्रो शूटर भी मिलता है।
कनेक्टिविटी की बात करें, तो 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और एक USB टाइप-सी पोर्ट दिया गया हैं। वहीं इसमें यूजर्स को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

Realme GT मास्टर एडिशन में बैटरी भी अच्छी मिलती है। इसमें कुल 4,300mAh की बैटरी दी गयी और 65W सुपरडार्ट चार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme India has informed by Twitter on Thursday that the first sale of Realme GT Master Edition in India will be held on August 26 at 12 noon at Flipkart.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X