इस दिन भारत में दस्तक देगा Realme GT Neo 3, जानें डिटेल्स
Realme इंडियन मार्केट में कई स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। कंपनी ने हाल ही में ग्लोबल मार्केट में अपना थर्ड जेनरेशन स्मार्टफोन Realme GT Neo 3 (रियलमी जीटी नियो 3) नाम से लॉन्च किया है। यह GT Neo 2 का अपग्रेड है और इसे कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर स्पॉट किया गया है। जबकि एक नई रिपोर्ट के अनुसार Realme GT Neo 3 मॉनीकर को कंपनी की आधिकारिक इंडिया वेबसाइट पर देखा गया है और बताया जा रहा है कि अप्रैल या मई के महीने में भारत में डेब्यू कर सकता हैं।

Realme GT Neo 3 को ग्लोबल लेवल पर सबसे फास्ट फुल चार्ज होने वाला स्मार्टफोन कहा जाता है क्योंकि स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशन 8100 SoC चिपसेट द्वारा संचालित है और 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4500mAh की बैटरी के साथ आता है, जिससे इसकी बैटरी सिर्फ 5 मिनट में 0 से 50% तक चार्ज हो जाती है।
क्या है Realme GT Neo 3 की कीमत
यदि हम Realme GT Neo 3 की कीमत की बात करें, तो इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को CNY 1,999 (लगभग 24,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था। हालांकि, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज की कीमत CNY 2,299 (लगभग 27,500 रुपये) है, और 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत CNY 2,599 (लगभग 31,200 रुपये) है।
इसके अलावा कंपनी ने Realme GT Neo 3 को 150W बैटरी टेक्नोलॉजी के साथ 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जो CNY 2,599 (लगभग 31,000 रुपये) में उपलब्ध है। वहीं 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट CNY 2,799 (लगभग 33,600 रुपये) में पेश किया गया है।
हालांकि इस स्मार्टफोन को भारत में किस प्राइस टैग के साथ पेश किया जाएगा इसके बारे में कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आयी है।
रियलमी जीटी नियो 3 के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेक्स और फीचर्स की बात करें, तो Realme GT Neo 3 में 6.7-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और टच सैंपलिंग रेट 1000Hz दिया गया है। साथ ही डिवाइस की स्क्रीन में सेल्फी के लिए पंच-होल कटआउट मिलता है।
रियलमी ने इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 8100 चिपसेट का इस्तेमाल किया है, जो Mali G610 GPU के साथ आता है।
वहीं अगर आप ज्यादा स्टोरेज चाहते हैं, तो आप एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड की मदद स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। यह फोन Android 12 आधारित Realme UI 3.0 कस्टम स्किन आउट-ऑफ-द-बॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। अब देखा जाएगा कि क्या यह स्मार्टफोन भारत में भी समान स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएगा या कुछ अलग स्पेक्स मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications