Home
Mobile

Realme GT Neo 3 हुआ लॉन्च, चंद मिनटों में होता है फुल चार्ज, जानें डिटेल्स

चीन में आज आधिकारिक तौर पर Realme GT Neo 3 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया जिसका इंतजार काफी समय से किया जा रहा था। हालांकि Realme GT Neo 3 को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस तरह जल्द ही प्रीमियम एंड्रॉइड स्मार्टफोन के भारत में जीटी 2 और जीटी 2 प्रो लॉन्च के बाद आने की उम्मीद है।

Realme GT Neo 3 हुआ लॉन्च, चंद मिनटों में होता है फुल चार्ज, जानें डिटेल्स

Realme GT Neo 3 (रियलमी जीटी नियो 3) के स्पेसिफिकेशंस

Realme GT Neo 3 में ग्लास बैक है और यह तीन कलर ऑप्शन्स में आता है। फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 32MP के फ्रंट कैमरे के लिए टॉप सेंटर में होल-पंच कटआउट दिया गया है।

वहीं बैक साइड की तरफ, Realme GT Neo 3 के कैमरा मॉड्यूल में 50MP Sony IMX766 मुख्य कैमरा सेंसर दिया गया है। मुख्य कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा इसमें 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा भी दिया गया है।

सॉफ्टवेयर की बात करें, तो फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 8100 SoC से पावर लेता है। इसे 12GB तक RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4500 एमएएच की बैटरी है। तो इसका वजन 188 ग्राम है और यह 8.2mm मोटा है। 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच बैटरी वेरिएंट भी दिया गया है। इस कारण यह कुछ ही मिनटों में पूरा चार्ज हो जाता है।

Realme GT Neo 3 की कीमत कितनी है

Realme ने GT Neo 3 को कई स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया है। बेस 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1999 (लगभग 24,000 रुपये) है। तो 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2299 (लगभग 27,600 रुपये) है। वहीं, एक 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट भी दिया है, जिसकी कीमत CNY 2599 (लगभग 31,200 रुपये) है।

Realme 150W चार्जिंग वैरिएंट को दो स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में भी पेश कर रहा है। 8GB + 256GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत CNY CNY 2699 (लगभग 32,400 रुपये) है, जबकि 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2899 (लगभग 34,800 रुपये) है।

कब होगा भारत में लॉन्च

कंपनी ने अभी तक इंडिया लॉन्च के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है, लेकिन हमेशा की तरह ही रियलमी जीटी नियो 3 स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में भी पेश किया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme GT Neo 3 Launched, Know Price and Specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X