Realme GT Neo 6 में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 3 SoC प्रोसेसर,पेरिस्कोप जूम का सपोर्ट, जानें सभी डिटेल
Realme GT Neo 6 Series: स्मार्टफोन ब्रांड Realme जल्द ही अपने नए सीरीज GT को लॉन्च कर सकता है। जिसके तहत Realme GT Neo 6 और Realme GT Neo 6 Pro को एक साथ पेश किया जाएगा। हालांकि इस फोन के लॉन्चिंग से पहले ही इसके कुछ खास डिटेल लीक हो गए हैं। लीक रिपोर्ट की मानें तो इस फोन की एंट्री Snapdragon 8 Gen 3 SoC प्रोसेसर और पेरिस्कोप जूम सपोर्ट के साथ हो सकता है। तओ आईए आपको इस फोन से जुड़ी सभी डिेटेल्स विस्तार में देते हैं।
इस अपकमिंगफोन की लेकर माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर फोन की जानकारी लीक हुई हैं, जिसके अनुसार रियलमी जीटी नियो 6 और नियो 6 प्रो को लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट सपोर्ट के साथ लाया जा सकता है। रियलमी रिपोर्ट्स के अनुसार इस अपकमिंग हैंडसेट को आने वाले महीनों में कंपनी बाजारों में उतार सकती है। आपको बता दें, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 सबसे लेटेस्ट चिपसेट होने वाली है, जिसे इस साल अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है।

संभावित स्पेसिफिकेशन
रियलमी GT नियो 6 प्रो को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं नियो 6 बेस मॉडल को मीडियाटेक डाइमेंशन 9200+ चिपसेट सपोर्ट के साथ लाए जाने की उम्मीद है। Realme GT Neo 6 के बेस वेरिएंट में 5,000mAh की बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। वहीं Realme GT Neo 6 Pro में 240W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,600mAh की बैटरी दी जा सकती है। जो 150W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रही है। फोन में 24GB तक LPDDR5 रैम और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज होगी
Realme GT Neo 6 कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Realme GT Neo 6 फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50MP Sony IMX890 प्राइमरी रियर कैमरा होगा। अन्य सेंसर के बारे में अभी खुलासा नहीं किया गया है।फिलहाल अभी आपको इंतजार करना होगा।
फिलहाल ये दोनों हैंडसेट रियलमी जीटी नियो 6 और जीटी नियो 6 प्रो को चीन बाजारों में लाए जा सकते हैं। इस फोन को भारतीय बाजारों में कब तक लाया जाएगा इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications








