Realme GT Neo 6 स्मार्टफोन जल्द देगा दस्तक, 32MP सेल्फी कैमरा के साथ इन फीचर्स से होगा लैस
स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी जल्द ही अपना नया हैंडसेट लॉन्च कर सकती है। जिसे मार्केट में Realme GT Neo 6 नाम से पेश किया जाएगा। फिलहाल कंपनी ने इसके लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया है। लेकिन टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन (Digital Chat Station) ने इसके आने से पहले ही खास स्पेक्स की जानकारी लीक कर दी है।
टिप्सटर के अनुसार Realme के आगामी फोन GT Neo 6 में स्नैपड्रैगन का नया प्रोसेसर शामिल होगा। इतना ही नहीं टिप्सटर के अनुसार यह 100W तक फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करने में सक्षम होगा।

Realme GT Neo 6 में 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो 1.5K रेजॉलूशन को सपोर्ट करेगा। इसमें पीक ब्राइटनेस 6000 निट्स का मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर के साथ सबसे ज्यादा चार्जिंग क्षमता वाला फोन होगा।
इससे पहले सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें 120W की चार्जिंग ऑफर की जाएगी। इस फोन को 3C सर्टिफिकेशन मिला है, जिसमें 120W फास्ट चार्जिंग का जिक्र था।

वहीं अन्य डिटेल्स की बात करें तो Realme GT Neo 6 में मिडल में प्लास्टिक फ्रेम दिया जा सकता है। वहीं कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जाएगा, जो कि OIS सपोर्ट के साथ आएगा। इसके साथ ही इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जानें की उम्मीद है। डायमेशन की बात करे तो इसकी मोटाई 8.66mm और वजन 199 ग्राम है।
Realme GT Neo 6 की कीमत - रियलमी जीटी नियो 6 की कीमत की बात करें तो इस फोन को कंपनी लगभग 2,000 युआन यानी कि, करीब 22,901 रुपये कीमत के साथ पेश कर सकती है। हालांकि, ये संभावित कीमत है, सही कीमत की बात करें तो इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








