Realme जल्द अपने दो नए हैंडसेट्स करने जा रहा लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, यहां जानें सबकुछ
Realme Upcoming Smartphone: स्मार्टफोन ब्रांड Realme जल्द ही अपने दो नए हैंडसेट्स मार्केट में पेश करने जा रहा है। जिसके स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च से पहले ही लीक हो चुके हैं। तो आइए आपको आगे रियलमी के इस आगामी फोन्स की खायिसतों से रूबरू करवाते हैं।
यहां हम बात कर रहे हैं, Realme GT Neo 6 SE सीरीज की, कंपनी जल्द ही Realme GT Neo 6 सीरीज के लॉन्च कर सकती है। जो बाजार में पहले से मौजूद Realme GT Neo 5 SE स्मार्टफोन का सक्सेसर होगा।

फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसके नाम का ऐलान नहीं किया है। चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर फेमस टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने कथित Realme GT Neo 6 SE के खास स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है।
टिप्सटर की मानें तो कंपनी GT Neo 6 SE को LTPO OLED पैनल के साथ लाएगी। जो 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट शामिल किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। साथ ही इसमें यूजर्स को 5,500mAh की बैटरी मिल सकती है।

टिप्सटर ने इसके आगे इस बात का भी दावा किया है कि, Realme GT Neo 6 SE कीमत के हिसाब से कई धांसू स्पेसिफिकेशन्स से पैक्ड होगा। इसके साथ ही टिप्सटर ने एक यूजर के कमेंट का रिप्लाई करते हुए, बताया कि, रियलमी का यह 6 SE का LTPO पैनल शानदार होगा, जो कई फ्लैगशिप फोन को भी पीछे छोड़ देगा।
हालांकि, अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि, कंपनी GT Neo 6 सीरीज को कब तक लॉन्च करेगी। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि, इस फोन को मार्च के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है।

वहीं Realme GT Neo 6 की बात की जाए तो इसे लेकर हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो इस हैंडसेट को कंपनी Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट के साथ पेश कर सकती है। अधिक जानकारी के लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। लॉन्च डेट पास आने पर कंपनी इस सीरीज को लेकर खुलासा कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








