Home
Mobile

Realme GT Neo 6 जल्द Snapdragon 8 Gen 2 के साथ होगा लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

Realme GT Neo 6 Price: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme जल्द ही चीनी बाजार में अपना नया हैंडसेट Realme GT 5 Pro को लॉन्च करने जा रही है। इसके साथ ही Realme 12 Pro स्मार्टफोन सीरीज को भी पेश करने की तैयारियों में जुटी हुई है। वहीं हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो स्मार्टफोन ब्रांड Realme 2024 की शुरुआत मे ही अपना एक किफायती फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme GT Neo 6 लॉन्च कर सकती है। तो आइए आपको इस आगामी फोन की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले खासियतों तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Realme GT Neo 6 की संभावित कीमत

रियलमी जीटी नियो 6 की कीमत की बात करें तो इसे कंपनी लगभग 2,000 युआन यानि कि, लगभग 22,901 रुपये कीमत के साथ लॉन्च कर सकती है। हालांकि ये संभावित कीमत है। इसकी सही कीमत के लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

Realme GT Neo 6 के संभावित स्पेसिफिकेशंस

Realme GT Neo 6 को लेकर अब तक सामने आए रिपोर्ट्स की मानें तो इसे कंपनी स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट के साथ पेश करेगी। इसके साथ ही GT Neo 6 में एक मैटेलिक फ्रेम होने की भी जानकारी सामने आई है। फोटोग्राफी के लिए Realme GT Neo 6 फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50MP Sony IMX890 प्राइमरी रियर कैमरा होगा। अन्य सेंसर के बारे में अभी खुलासा नहीं किया गया है। इसके अलावा इस आगामी फोन के स्पेसिफिकेशंस की कोई भी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

वहीं पिछली रिपोर्ट्स की मानें तो Realme GT Neo 6 के बेस वेरिएंट में 5,000mAh की बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। वहीं Realme GT Neo 6 Pro में 240W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,600mAh की बैटरी दी जा सकती है। जो 150W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रही है। फोन में 24GB तक LPDDR5 रैम और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज होगी

Realme GT Neo 6 जल्द Snapdragon 8 Gen 2 के साथ होगा लॉन्च, जानिए कीमत

आपको बता दें, Realme के GT Neo 6 हैंडसेट का सीधा मुकाबला किफायती फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus Ace 3, Redmi K70, iQOO Neo 9 और Honor 100 Pro से होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme GT Neo 6 will give tough competition to the upcoming affordable flagship smartphones OnePlus Ace 3, Redmi K70, iQOO Neo 9 and Honor 100 Pro.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X