Home
Mobile

Realme GT5 Pro का लॉन्च से पहले स्मार्टफोन का डिजाइन आया सामने, यहां जाने सभी डिटेल

Realme Upcoming Smartphone: Realme जल्द ही अपना नया हैंडसेट GT5 Pro लॉन्च करने की तैयारियों जुटा हुआ है। अपने फीचर्स को लेकर यह अपकमिंग फोन काफी समय से चर्चाओं में है। Realme GT5 Pro स्मार्टफोन का नया टीजर सामने आया है, जिसमें इस फोन को काफी आकर्षित डिजाइन के साथ देखा जा सकता है। तो चलिए आपको इस अपकमिंग फोन के अब तक सामने आए सभी डिटेल्स से आपको रूबरू करवाते हैं।

 Realme GT5 Pro का लॉन्च से पहले स्मार्टफोन का डिजाइन आया सामने

टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने Realme GT5 Pro फोन के कुछ फोटोज शेयर किए हैं। जिसमें रियलमी के इस फोन को सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ देखा जा सकता है। इस फोन में कंपनी ने तीन कैमरा दिया है। कैमरा आइलैंड को लेकर रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि, इसे स्टेनलैस स्टील से तैयार किया गया है। फोन को लैदर फिनिश के साथ लाया जाएगा। इसमें 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप लेंस और Sony IMX890 सेंसर मिल सकताहै। इसके साथ ही इसके कैमरे को 3X ऑप्टिकल जूम, 6X लूजलेस जूम के साथ पेश किया जा सकता है।

Realme GT5 Pro के संभावित स्पेक्स

कंपनी ने GT5 Pro के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा अभी नहीं किया है। लेकिन अब तक इसके कई लीक्स सामने आ चुके हैं। जिसके अनुसार इसमें BOE-कस्टमाइज्ड कर्व्ड-एज 6.78 इंच की डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz का रिफ्रेश रेट दिए जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही यह 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ दस्तक दे सकता है, हालांकि इसके ग्लोबल वेरिएंट में 1600 निट्स ब्राइटनेस दिए जाने खबर सामने आ रही है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर शामिल किया जाएगा, जो 10,000mm² हीट डिसिपेशन यूनिट को सपोर्ट करेगा।

बता दें, Realme GT 5 Pro ब्रांड का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा , जिसे पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ लाया जाएगा। इस फोन में कंपनी सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे सकती है। इसके साथ ही इसे पावर देने के लिए इसमें बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 100W की सुपरवूक चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फिलहाल कंपनी ने इसके ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किए जाने की जानकारी नहीं दी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme GT5 Pro smartphone can be launched with Snapdragon 8 Gen 3 processor. It can be given a BOE-customized curved-edge 6.78 inch display. Along with this, it is expected to have a 32 megapixel front camera.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X