Home
Mobile

भारत में लॉन्च होगा पहला Snapdragon 8 एलीट स्मार्टफोन Realme GT7 Pro - रिपोर्ट

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Realme अपने आगामी स्मार्टफोन GT7 Pro को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसकी पुष्टि खुद ब्रांड अध्यक्ष Xu Qi Chase ने की है, इसके साथ ही उन्होंने अपने वीबो पेज पर फोन को लेकर कुछ डिटेल्स शेयर किए हैं।

हालांकि, इसी बीच सामने आई स्मार्टप्रिक्स की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट की मानें तो Realme GT7 Pro को नवंबर के मध्य में ही भारतीय बाजार में भी पेश कर दिया जाएगा।

Realme GT7 Pro भारत में लॉन्च होगा पहला Snapdragon 8 एलीट स्मार्टफोन

इस फ्लैगशिप फोन को इस साल के आखिर तक भारत में लॉन्च किए जाने की पुष्टि तो पहले ही हो चुकी थी, लेकिन नई रिपोर्ट में इसे उम्मीद से पहले उपलब्ध कराए जाने की जानकारी सामने आई है।

यह लीक Realme GT 7 Pro के इस महीने चीन में लॉन्च होने की पुष्टि के ठीक एक दिन बाद आई है। यह फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन चिपसेट द्वारा संचालित होगा और इसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस होगा।

फेमस टिपस्टर योगेश बरार ने भी इसे लेकर खास जानकारी शेयर किया है। टिपस्टर की मानें तो Realme GT7 Pro देश का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा, जिसे आगामी स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ उपलब्ध कराया जाएगा।

GT7 Pro का नवंबर के मध्य में लॉन्च Realme को अपने प्रतिद्वंद्वियों (Competitors) जैसे कि iQOO 13 के खिलाफ बढ़त दिलाएगा, जिसे 3 दिसंबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

Realme GT7 Pro के लीक स्पेसिफिकेशन - रियलमी जीटी7 प्रो में सैमसंग का 6.7 या फिर 6.8 इंच का 1.5K माइक्रो-क्वाड-कर्व डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक होगी।

GT7 Pro Realme UI 6.0 पर चलेगा, जो Android 14 पर आधारित है। कैमरे सेटअप की बात करें तो GT7 Pro में 50 MP Sony IMX906 वाइड-एंगल लेंस, 8 MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50 MP Sony IMX882 पेरिस्कोप लेंस होगा जो 3x ऑप्टिकल जूम देगा। फोटोग्राफी लवर्स के लिए रियलमी का यह फोन एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। जबकि, सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिए जानें की उम्मीद है।

इसे पावर देने के लिए इसमें 6,500mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं पानी और धूल प्रतिरोध के लिए IP68/IP69 सर्टिफिकेशन के यह फोन मार्केट में दस्तक दे सकता है।

Realme GT7 Pro की कीमत देश में 55,000 से लेकर 60,000 के बीच तय की जा सकती है, जो इसे Snapdragon 8 Elite चिपसेट द्वारा संचालित अधिक किफायती फ्लैगशिप डिवाइस में से एक बनाता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme GT7 Pro Will Be India’s First Snapdragon 8 Elite Smartphone-report
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X