Realme GT8 Pro Aston Martin Edition: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ बना रेसिंग स्मार्टफोन
टेक की दुनिया में Realme ने एक बार फिर अपनी इनोवेशन और डिजाइन क्षमताओं का दम दिखाया है। कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है Realme GT8 Pro Aston Martin F1 Limited Edition, जो न सिर्फ एक स्मार्टफोन है, बल्कि लक्जरी और टेक्नोलॉजी का एक शानदार कॉम्बिनेशन भी है।
इस फोन को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो मोबाइल में स्पीड, स्टाइल और परफॉर्मेंस तीनों चाहते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Aston Martin F1 का DNA डिजाइन
Realme GT8 Pro Aston Martin Edition का डिजाइन कार प्रेमियों के लिए किसी कलेक्टर आइटम से कम नहीं। इस लिमिटेड एडिशन में दो स्पेशल Aston Martin F1 Deco डिजाइन (square और round) दिए गए हैं, जिनके साथ मैचिंग कस्टम केस और यहां तक कि एक स्पेशल SIM ejector tool भी आता है।
फोन का "Passionate Lemon" कलर स्कीम Aston Martin F1 टीम के सिग्नेचर येलो शेड को ट्रिब्यूट करता है। इसमें सिल्वर विंग लोगो, कार्बन फाइबर टेक्सचर, और डबल विंग एयरोडायनामिक कर्व्स जैसे प्रीमियम एलीमेंट्स हैं, जो फोन को एक असली सुपरकार लुक देते हैं। इसके अलावा, रेसिंग मेटैलिक ग्लास बैक और वन-पीस मेटल फ्रेम इसे शानदार ग्रिप और प्रीमियम फिनिश देते हैं।
200MP कैमरा है खास
Realme GT8 Pro Aston Martin Edition फोटोग्राफी के मामले में सीधे iPhone 17 Pro और Samsung Galaxy S25 Ultra को टक्कर देता है। इसमें सबसे खास है।
- 200MP Samsung HP5 Periscope टेलीफोटो कैमरा (3x optical + 6x lossless zoom + 120x hybrid zoom)
- 50MP Ricoh GR OIS मेन कैमरा (anti-glare lens और f/1.8 aperture के साथ)
- 50MP ultra-wide कैमरा (116° field of view)
सेल्फी लवर्स के लिए, इसमें है 32MP फ्रंट कैमरा, जो प्रोफेशनल लेवल डिटेल और क्लैरिटी देता है। साथ ही, इस एडिशन में एक एक्सक्लूसिव कैमरा वॉटरमार्क भी दिया गया है जो इसे और भी खास बनाता है।
स्पीड, परफॉर्मेंस और पावर
फोन में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 (3nm) प्रोसेसर और साथ में Realme का खुद का R1 Graphics Chip है।
इससे गेमिंग, ग्राफिक्स और मल्टीटास्किंग सभी में अल्ट्रा-स्मूद एक्सपीरियंस मिलता है।
- 16GB LPDDR5X RAM
- 1TB UFS 4.1 स्टोरेज
- Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0
Display भी कमाल का है। 6.79-इंच 2K+ OLED पैनल है, जिसमें 7000 nits brightness, 3200Hz touch sampling rate, और Dolby Vision सपोर्ट है।
7000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग
- Realme ने इस लिमिटेड एडिशन में 7000mAh की विशाल बैटरी दी है जो लंबे यूज़ और गेमिंग के लिए परफेक्ट है।
- इसमें 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग दोनों सपोर्ट हैं।
Durability और Connectivity में भी कमाल
- फोन को IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग दी गई है, यानी यह डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट दोनों है।
- कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC, 5G SA/NSA सपोर्ट, और Hi-Res Audio Stereo Speakers है।
कीमत और उपलब्धता
Realme GT8 Pro Aston Martin F1 Edition फिलहाल चीन में 16GB + 1TB वेरिएंट के लिए 5499 युआन (लगभग ₹67,910) में उपलब्ध है। हालांकि, भारत लॉन्च पर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि यह 2025 की शुरुआत में भारत आ सकता है।
परफॉर्मेंस में बहुत खास
यह फोन सिर्फ Aston Martin के नाम से नहीं बिकेगा, बल्कि यह दिखाएगा कि एक mid-premium ब्रांड भी लक्ज़री ब्रांड्स जैसी फीलिंग दे सकता है।
Realme ने इस एडिशन के साथ साबित कर दिया है कि स्मार्टफोन अब सिर्फ टेक गैजेट नहीं, बल्कि एक एक्सप्रेशन ऑफ पर्सनालिटी भी हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो स्पीड और स्टाइल दोनों से प्यार करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications