Realme ने पेश किया क्रिसमस सेल, पाए स्मार्टफोन पर बेस्ट डील
अगर आप Realme स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ऐसा करने का यह सही समय हो सकता है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने अपनी क्रिसमस सेल शुरू कर दी है। यह सेल 26 दिसंबर तक चलेगी और ग्राहक Realme स्मार्टफोन को Amazon.in और Realme.com से रियायती कीमत पर खरीद सकते हैं।

सेल के दौरान ग्राहक Realme Narzo 60 Pro सीरीज 5G, रियलमी नार्जो 60x 5G, रियलमी नार्जो N55 और रियलमी नार्जो N53 को रियायती कीमत पर खरीद सकते हैं। तो चलिए जानते हैं सभी डिटेल।
Realme स्मार्टफोन पर मिलने वाले कूपन
Realme, Realme Narzo 60x 5G के 6GB वर्जन पर 1500 रुपये का कूपन डिस्काउंट और स्मार्टफोन के 4GB वर्जन पर 1000 रुपये का डिस्काउंट दे रहा है। खरीदार रियलमी नार्जो 60 प्रो 5G के 8GB+128GB और 12GB+256GB वेरिएंट पर 3000 रुपये के कूपन का लाभ उठा सकते हैं और Realme narzo 60 Pro 5G के 12GB+1TB वेरिएंट पर 2000 रुपये के कूपन का लाभ उठा सकते हैं।
Realme कीमत
6GB+128GB कॉन्फिगरेशन वाले narzo N55 की कीमत अब 12,999 रुपये से कम होकर 9,999 रुपये हो गई है, जिसमें 3,000 रुपये का कूपन भी मिल रहा है। रियलमी नार्जो N53, 4GB+64GB वैरिएंट में, 1,000 रुपये के कूपन लाभ के साथ, 8,999 रुपये से कम होकर 7,999 रुपये की रियायती कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।
वहीं 12GB+1TB वैरिएंट, जिसकी कीमत 29,999 रुपये थी, अब 2,000 रुपये के कूपन लाभ के साथ 27,999 रुपये की रियायती कीमत पर आता है। इसी तरह, रियलमी नार्जो 60 5जी और रियलमी नार्जो 60x 5जी कम दरों पर प्रभावशाली फीचर्स पेश करते हैं, जो हाई पफॉमेंश वाले स्मार्टफोन चाहने वाले यूजर्स की जरूरतों को पूरा करते हैं। 8GB+128GB कॉन्फिगरेशन के साथ narzo 60 5G अब 2,500 रुपये के कूपन लाभ के साथ, 17,999 रुपये से कम होकर 15,499 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। रियलमी नार्जो 60x 5G, 6GB+128GB वैरिएंट में, 1,500 रुपये के कूपन लाभ के साथ, 12,999 रुपये की रियायती कीमत पर उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications








