Home
Mobile

भारतीय यूजर्स के लिए Realme ला रही एक और नया स्मार्टफोन, कीमत 12 हजार से भी कम

Realme अपने भारतीय कस्टमर्स के लिए एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। रियलमी कंपनी अपनी Narzo लाइनअप (Realme Narzo) में एक और नया फोन जोड़ने जा रही है। आपको बता दें कि कंपनी Realme Narzo 70x 5G को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस फोन की कीमत और बैटरी लाइफ के बारे जानकर आपको हैरानी होगी।

कंपनी ने इस फोन के लैंडिंग पेज को भी लाइव कर दिया है। इस फोन को Realme की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी देखा जा रहा है। इसी के साथ ही इस फोन की कीमत के बारे में भी हिंट दी जा चुकी है। कीमत के बारे में बात करते हुए कंपनी ने जानकारी दी है कि Realme Narzo 70x 5G को 12,000 रूपये से भी कम कीमत पर मार्केट में लाया जा रहा है।

भारतीय यूजर्स के लिए Realme ला रही Realme Narzo 70x 5G

कंपनी ने इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट का भी खुलासा कर दिया है। दरअसल, कंपनी इस स्मार्टफोन को भारतीय ग्राहकों के लिए 24 अप्रैल 2024 को 12:00 PM पर लॉन्च करेगी। फोन के लैंडिंग पेज के साथ स्मार्टफोन की पहली झलक भी सामने आ चुकी है। चलिए बात करते हैं इस स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में।

रियलमी का नया फोन 5,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ मार्केट में पेश किया जा रहा है। कंपनी ने बैटरी के साथ फोन की चार्जिंग स्पीड के बारे में भी जानकारी दी है। यह फोन 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करेगा। कंपनी ने चार्जिंग स्पीड को लेकर दावा किया है कि नए फोन को 25 मिनट में 50% तक चार्ज किया जा सकता है।

बता दें कि 2 अप्रैल को Realme ने 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग स्पीड के साथ Realme 12x 5G भी लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी Realme Narzo 70x 5G को मार्केट में पेश करने जा रही है, जो कि कीमत में कम होने की वजह से यूजर्स के लिए किफायती हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme is bringing another new smartphone for Indian users, price is less than 12 thousand
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X