Realme ने भारत में उतारे धमाकेदार फोन Realme 13 5G और Realme 13+ 5G, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस
Realme ने अपनी 13 5G सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन्स Realme 13 5G और Realme 13+ 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। बता दें कि इन डिवाइसेज को कंपनी ने पावर, गेमिंग और परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
इसमें 6.72 इंच FHD+ 120HZ रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले जोड़ी है। फोन में 50MP का कैमरा दिया गया है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP64 रेटिंग भी मिली है। चलिए इन दोनों फोन की कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Realme 13 5G और Realme 13+ 5G की कीमत और उपलब्धता
Realme 13 5G को कंपनी ने दो कलर ऑप्शन डार्क पर्पल और स्पीड ग्रीन कलर में पेश किया है और इसकी कीमत 17,999 रुपये से शुरू होती है। आप इसके 8GB+ 128GB वेरिएंट को 17,999 रुपये और 8GB+ 256GB वेरिएंट को 19,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।
Realme 13+ 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत कंपनी ने 22,999 रुपये रखी है और इसके 8Gb+256GB की कीमत 26,999 रुपये रखी है।
ये फोन 6 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इसे आप Realme.com, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं। इन फोन पर कंपनी बैंक ऑफर के जरिए छूट भी दे रही है। कंपनी फोन की प्री बुकिंग पर डिस्काउंट और अतिरिक्त 1500 रुपये का कैशबैक ऑफर कर रही है।
Realme 13 5G स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: Realme 13 5G में 6.72 इंच FHD+IPS LCD पैनल दिया गया है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट और 680 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
प्रोसेसर: इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यह लेटेस्ट फोन UI 5.0 के साथ एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। फोन में 8GB LPDDR4x, 128GB और 256GB (UFS 2.2) स्टोरेज,माइक्रोएसडी के साथ 2TB तक एक्सपेंडेबल मेमोरी दी गई है।
कलर ऑप्शन: डिवाइस को दो कलर ऑप्शन डार्क पर्पल और स्पीड ग्रीन में खरीदा जा सकता है।
बैटरी: इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी दी है, जो कि 45 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कैमरा: फोटोग्राफी के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप जोड़ा गया है, जिसमें OIS के साथ 50MP का ISOCELL S5KJNS मैन कैमरा और 2MP का सेकंडरी सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
Realme 13+ 5G के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: बात करें Realme 13+ 5G की तो इसमें 6.72 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिल रही है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।
प्रोसेसर: इसके अलावा इस फोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 12GB तक रैम और 512GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन को तीन कलर ऑप्शन डार्क पर्पल, स्पीड ग्रीन और विक्ट्री गोल्ड में खरीदा जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है।
बैटरी: Realme 13+ 5G में कंपनी ने 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी है, जिसमें आपको 80 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इस डिवाइस में डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें OIS के साथ 50MP का Sony LYT-600 मैन कैमरा और 2MP का सेकंडरी कैमरा दिया गया है। इसमें भी Realme 13 5G की तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








