Realme Narzo 10 कल एक नए वेरिएंट के साथ फ्लैश सेल में होगा पेश, जानिए ऑफर्स और डीटेल्स
Realme Narzo 10 को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है। यह एक बजट फोन है, जिसमें काफी सारे खास फीचर्स दिए गए हैं। अब इस फोन को एक नए रंग और रूप में पेश किया गया है। इस फोन का नया वेरिएंट दैट ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है। Realme Narzo के इस नए वेरिएंट को कल यानि 30 जून को पहली बार बिक्री के लिए पेश किया जाएगा।
Realme Narzo 10 का नया वेरिएंट
Realme Narzo 10 के इस नए वेरिएंट दैट ब्लू कलर को कंपनी ने 11,999 रुपए में बिक्री के लिए पेश किया है। इस कीमत में आपको 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज का वेरिएंट मिलेगा। इस फोन को सिर्फ एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। हालांकि आपको बता दें कि कल यानि 30 जून को सिर्फ नए वेरिएंट की नहीं बल्कि इस फोन के पुराने यानि दैट ग्रीन और दैट व्हाइट कलर को भी बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इन दोनों वेरिएंट को पहले भी बिक्री के लिए पेश किया जा चुका है लेकिन कल Realme Narzo 10 की एक बार फिर फ्लैश सेल होगी, जिसमें इसका एक नया वेरिएंट भी होगा।
Realme.com पर मिलने वाले ऑफर्स
इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो realme.com से खरीदने और mobikwik से पेमेंट करने पर आपको 500 रुपए का सुपरकैशबैक भी मिल सकता है। इसके अलावा अगर आप जियो कस्टमर हैं तो आपको 349 रुपए का रिचार्ज कराने पर कुल 11,500 रुपए का फायदा होगा।
Flipkart पर मिलने वाले ऑफर्स
इस फोन को flipkart से खरीदने और एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5% का अनलिमिटेड कैशबैक मिल सकता है। अगर आप एक्सिस बैंक बज़ कार्ड से भी पेमेंट करेंगे तो भी आपको 5% का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा नो कॉस्ट ईएमआई भी 1000 प्रति महीने की दर से मिलेगा।
प्रोसेसर और बैटरी
इस फोन में कंपनी ने MediaTek Helio G80 प्रोसेसर दिया है। ये प्रोसेसर भारत में पहली बार इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का कहना है कि इस प्राइस सेगमेंट में इस फोन का प्रोसेसर सबसे अच्छा है। इस फोन के प्रोसेसर के बारे में कंपनी का कहना है कि इसे खासतौर पर गेमर्स को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि यूज़र्स इस फोन में गेमिंग का काफी अच्छा अनुभव करेंगे। इस फोन में कंपनी ने 5000 एमएएच की दमदार बैटरी दी है। ये बैटरी 18W क्वीक चार्जर के साथ आता है।
क्वॉड कैमरा सेटअप से लैस
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें को इसमें कंपनी ने चार यानि क्वॉड कैमरा सेटअप दिया है। इसका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, इसका अपर्चर एफ/1.8 है। इसका दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा इसका तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है जो मोनोक्रोम पोर्ट्रेट सेंसर के साथ आता है। इसका चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है, जो मैक्रो शूटर लेंस के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने एक 16 मेगापिक्सल का एआई फ्रंट कैमरा भी दिया है। इस फोन का सेल्फी कैमरा एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं, वो भी 30 फ्रेम प्रति सेकेंड से।


Click it and Unblock the Notifications