Home
Mobile

Realme Narzo 50 भारत में हुआ लॉन्च, कीमत है सिर्फ इतनी

चीन की पॉपुलर स्मार्टफोन कंपनी रियलमी ने अपने बजट स्मार्टफोन Realme Narzo 50 (रियलमी नार्जो 50) को आज वर्चुअल लॉन्च इवेंट के माध्यम से भारत में लॉन्च कर दिया गया है। स्मार्टफोन दो RAM और स्टोरेज वेरिएंट में आता है और इसकी कीमत 12,999 रुपये है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि Realme Narzo 50 स्मार्टफोन जो, Realme Narzo 50i और Narzo 50A के बाद सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन है।

Realme Narzo 50 भारत में हुआ लॉन्च, कीमत है सिर्फ इतनी

Realme Narzo 50 के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस में 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ 6.6-इंच का डिस्प्ले, 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सिस्टम, एक Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम, 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, 33W फास्ट के साथ 5000mAh की बैटरी चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। तो आइए रियलमी नार्जो 50 के बारे में जानते है विस्तार से।

Realme Narzo 50 की भारत में कीमत कितनी है

Realme Narzo 50 दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है। स्मार्टफोन के बेस मॉडल में 4GB RAM + 64GB स्टोरेज शामिल है और यह 12999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। डिवाइस का टॉप-एंड मॉडल 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 15,499 रुपये है। यह दो कलर ऑप्शन- स्पीड ब्लैक और स्पीड ब्लू में उपलब्ध है।

सेल की बात करें, तो Realme Narzo 50 की पहली सेल 3 मार्च 2022 को दोपहर 12 बजे Amazon India और Realme वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Realme Narzo 50 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस

बजट स्मार्टफोन Realme Narzo 50 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.6-इंच FHD + डिस्प्ले के साथ 2414 X 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन, 90.8% स्क्रीन टू बॉडी रेशियो, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलते हैं।

वहीं यह फोन MediaTek Helio G96 चिपसेट द्वारा संचालित है जो एक्सपेंडेबल स्टोरेज के सपोर्ट के साथ 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। साथ ही इसमें 5GB तक वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी मिलता है।

अब अगर हम कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें, तो Realme Narzo 50 (रियलमी नार्जो 50) में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम शामिल है जिसमें 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सेल मैक्रो लेंस और एक B&W लेंस मिलता है। जबकि फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP का कैमरा दिया गया है।

अन्य फीचर्स में 33W फास्ट का चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। सॉफ्टवेयर की बात करें, तो फोन Realme UI 2.0 कस्टम स्किन आउट ऑफ द बॉक्स पर आधारित Android 11 पर रन करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में 4G एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और बहुत कुछ शामिल हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme Narzo 50 Launched in India, Know Price and Specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X