Realme Narzo 60 5G का नया टीजर जारी, 100MP कैमरा से पैक्ड होगा फोन, 26 जून को हो सकती है एंट्री
स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी अपना नया 5जी फोन Realme Narzo 60 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। जिसका कंपनी ने हाल ही में एक नया टीजर जारी किया है, जिससे इस अपकमिंग फोन में मिलने वाले कुछ स्पेक्स के खुलासे हुए हैं। कंपनी अपने इस फोन को 100MP रियर कैमरा के साथ पेश कर सकती है। कंपनी ने रियलमी इंडिया के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर अपना नया टीजर शेयर किया है। तो आइए आपको इस अपकमिंग फोन के बारे में सामने आए डिटेल्स बताते हैं।
रियलमी के टीजर से इस बात का खुलासा हो गया है कि, यह फोन 100 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं इस फोन के डिजाइन की बात करें तो रियलमी नार्जो 60 के रियर में लेदर फिनिश वाला बैक पैनल देखने को मिल सकता है। यह स्मार्टफोन राउंड कैमरा मॉड्यूल के साथ बाजार में एंट्री कर सकता है। फोन के बैक साइड में नीचे की तरफ नार्जो की ब्रैंडिंग दी जा सकती है।
इस डिवाइस के बैक पैनल पर कितने मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया जाएगा हालांकि कंपनी ने अभी इस फोन के कैमरे को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। हालांकि टीजर जारी होने के बाद ये साफ हो गया है कि फोन के बैक पैनल पर 100 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलेगा। आपको बता दें, हाल ही में इस अपकमिंग फोन को ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन में पर स्पॉट किया गया था। जिसके बाद से ही उम्मीद जताई जा रही है कि, कंपनी का अगला फोन नार्जो 60 हो सकता है।

इस फोन को Amazon स्पेशल के रूप में टीज किया गया है, जिसके लिए माइक्रोसाइट को भी लॉन्च किया जा चुका है। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि, इस फोन को कर्व्ड किनारों वाले डिस्प्ले के साथ लाया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि, FHD+ AMOLED स्क्रीन के साथ इसकी एंट्री हो सकती है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि, इसमें यूजर्स को 2.5 लाख फोटो स्टोर करने की कैपिसिटी मिलेगी।
Realme Narzo 60 स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6020 चिपसेट से लैस होगा। साथ में 8 GB रैम की पेअरिंग होगी। एंड्रॉयड 13 पर ऑपरेट करने वाला Realme Narzo 60 फोन Realme UI 4.0 की स्किन के साथ आ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








