Realme Narzo 60 5G सीरीज भारत में लॉन्च, इस दिन से प्री-बुकिंग शुरू, जानें कीमत और ऑफर
स्मार्टफोन ब्रांड Realme ने अपनी Realme Narzo 60 5G सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है। जिसके तहत Realme Narzo 60 5G और Narzo 60 Pro 5G को पेश किया गया है। कंपनी ने Narzo 60 को 6.43 इंच एमोलेड डिस्प्ले और मीडियाटेक डाइमेंशन 6020 प्रोसेसर के साथ लाया है। वहीं Narzo 60 Pro को 6.7 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ के साथ पेश किया गया है। यह दोनों लेटेस्ट फोन 5,000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट के साथ आ रहे हैं। तो आईए आपको इन दोनों फोन्स की कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन तक के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Realme Narzo 60 की स्पेसिफिकेशन
Realme Narzo 60 को कंपनी ने 6.43 इंच फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले के साथ भारतीय बाजार में पेश किया है। जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसके साथ ही इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट 1,000Hz और ब्राइटनेस 1,000 निट्स मिल रहा है। इस फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 6020 प्रोसेसर के साथ 16 GB रैम और 256 GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। रियलमी ने अपने इस डिवाइस को 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी से पैक किया है। इस फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित Realme UI 4.0 आउट-ऑफ-द-बॉक्स मिल रहा है।

Realme Narzo 60 Pro की स्पेसिफिकेशन
Realme Narzo 60 Pro में 6.7 इंच फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिल रहा है। जिसका रिफ्रेश रेट 260Hz है। फोन में Android 13 आधारित Realme UI 4.0 मिल रहा है। यह फोन MediaTek Dimensity 7050 5G प्रोसेसर के साथ 24 GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज सपोर्ट के साथ आ रहा है। Narzo 60 Pro 5G 12GB फिजिकल रैम के साथ आएगा है। इस फोन की सबसे खास बात यह है कि यह 1 TB इंटरनल स्टोरेज के साथ आ रहा है। जो इसे सबसे अलग बनाता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ 100 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर मिल रहा है। इसके साथ ही 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। फोन को पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 5,000mAh की बैटरी के साथ 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है।
Realme Narzo 60 सीरीज की कीमत
Realme Narzo 60 को मार्स ऑरेंज और कॉस्मिक ब्लैक कलर में लाया गया है। जबकि प्रो को मार्टियन सनराइज और कॉस्मिक नाइट वेरियंट के साथ पेश किया गया है। Narzo 60 5G के 8GB + 128GB वेरियंट की कीमत भारत में 17,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये तय किया गया है। वहीं Realme Narzo 60 Pro के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 23,999 रुपये, 12GB + 256GB वेरियंट की कीमत 26,999 रुपये रखा गया है। इसके टॉप मॉडल 12GB + 1TB स्टोरेज वेरियंट की कीमत लगभग 29,999 रुपये तय किया गया है।
इन दोनों फोन के प्री-ऑर्डर आज से ही शुरू कर दी गई है। फोन को 15 जुलाई दोपहर 12 बजे से प्राइम डे 2023 सेल के तहत अमेजन पर सेलिंग के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। प्री-ऑर्डर ऑफर के तहत कस्टमर्स को Narzo 60 5G के साथ 1,000 रुपये का कूपन दिया जा रहा है। इसके अलावा ICICI बैंक या फिर SBI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर Narzo 60 Pro 5G के ग्राहकों को 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








