Realme Narzo 60 की 6 जुलाई से भारत में प्री-बुकिंग शुरू, जानें डिस्काउंट ऑफर
Realme Narzo 60 Pre-Booking : स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Narzo 60 सीरीज को 6 जुलाई को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। जिसके तहत कंपनी Realme Narzo 60 5G और Narzo 60 Pro 5G को एक साथ पेश करने वाली है। इस अपकमिंग स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग भी 6 जुलाई ही कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और Amazon पर शुरू कर दी जाएगी। इन दोनों डिवाइसेस में यूजर्स को 12 GB तक रैम और 1 TB तक स्टोरेज मिलेगा। इन स्मार्टफोन्स को पिछले साल लॉन्च किए गए Realme Narzo 50 सीरीज के अपग्रेड वर्जन के तौर पर पेश किया जा सकता है।
प्री-बुकिंग ऑफर
Realme Narzo 60 की प्री-बुकिंग पर ग्राहकों को कंपनी की ओर से कई ऑफर्स का लाभ दिया जा रहा है। Realme Narzo 60 5G की प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहक इस फोन पर 1,000 रुपये और Realme Narzo 60 Pro की बुकिंग पर 1,500 रुपये तक की छूट की लाभ ले सकते हैं। यह अपकमिंग स्मार्टफोन्स Mars Orange और Cosmic Black दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। जिसे यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार ले सकते हैं। Realme Narzo 60 5G सीरीज को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये 24 GB के रैम और 1 TB की स्टोरेज वाले देश के पहले स्मार्टफोन्स होंगे।

Realme Narzo 60 5G सीरीज की संभावित कीमत
इस सीरीज के स्मार्टफोन्स की कीमत की बात करें तो Realme Narzo 60 की भारत में शुरूआती कीमत 20,000 रुपये तय किया जा सकता है। वहीं Realme Narzo 60 Pro की कीमत 25,000 रुपये कम होने की उम्मीद है। इससे पहले Realme Narzo 60 5G को Geekbench बेंचमार्किंग वेबसाइट पर MediaTek Dimensity 6020 SoC और 6 GB के रैम के साथ देखा जा चुका है।
Realme Narzo 60 सीरीज स्पेक्स
Realme Narzo 60 सीरीज में दो स्मार्टफोन Realme Narzo 60 और Realme Narzo 60 Pro शामिल हैं। Realme Narzo 60 फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 6020 चिपसेट से लैस होगा, वहीं Realme Narzo 60 Pro में मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 SoC को शामिल किया जा सकता है। दोनों फोन Android 13 पर आधारित Realme UI 4.0 पर संचालित होंगे। इन दोनों अपकमिंग फोन में यूजर्स को एक बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा। इन फोन्स को लेदर के फिनिश के साथ लाया जा रहा है, जो इन्हें एक प्रीमियम लुक देता है।
वेनिला मॉडल में यूजर्स को 2400 x 1080 पिक्सल (FHD+) रिजॉल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.43 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल रहा है। वहीं Narzo 60 Pro में 2412 x 1080 पिक्सल की रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ एक बड़ा 6.7 इंच कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिलेगा। वैनिला मॉडल में 64MP का रियर कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा होगा। वहीं प्रो वेरिएंट 100MP मुख्य कैमरा और 16MP फ्रंट-फेसिंग कैमरा के साथ आएगा। इन दोनों में 2MP का डेप्थ सेंसर होगा। हालांकि यह पेयर एक अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर प्रदान करेगी, केवल प्रो मॉडल दोहरे स्टीरियो स्पीकर की पेशकश करेगा। इसी तरह, वेनिला पर 33W की तुलना में प्रो 67W चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। हालाँकि, इन दोनों में 5,000mAh की बैटरी होगी।


Click it and Unblock the Notifications








