Home
Mobile

Realme Narzo 60 सीरीज की तगड़े स्टोरेज के साथ भारत होगी एंट्री, 2.5 लाख फोटोज हो सकेंगी सेव

Realme Narzo 60 सीरीज जल्द ही भारत में धमाकेदार एंट्री कर सकती है। हालांकि इस फोन के लॉन्च होने से पहले ही इसे लेकर कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। कंपनी इस फोन को लगातार टीज कर रही है। इस अपकमिंग सीरीज के तहत कंपनी अपने कई मॉडल को एक साथ पेश कर सकती हैं, जिसमें Narzo 60, Narzo 60 Pro, Narzo 60i और Narzo 60 Prime को भी शामिल कर सकती है। फिलहाल कंपनी ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon पर Narzo 60 सीरीज के कर्व्ड डिस्प्ले को टीज किया है। जिसके तहत इस स्मार्टफोन को मिशन नारजो टैगलाइन के साथ टीज किया है। तो आइए आपको इस फोन को लेकर सामने आ रही सभी जानकारी के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

कंपनी द्वारा अमेजन पर जारी टीजर की मानें तो, इस अपकमिंग हैंडसेट Narzo 60 सीरीज सेगमेंट को सबसे ज्यादा स्टोरेज के साथ लाया जाएगा। जिसमें यूजर्स अपने 2.5 लाख से भी ज्यादा फोटोज को सेव कर सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन को अगले महीने तक लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता दें, Realme Narzo स्मार्टफोन कंपनी के नंबर सीरीज का रिब्रांड वर्जन होते हैं, जिनके रैम और स्टोरेज वेरिएंट भी डिफरेंट होते हैं। Realme ने हाल ही में Realme 11 Pro 5G और Realme 11 Pro+ 5G को कर्व्ड डिस्प्ले के एक साथ लॉन्च किया है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स की माने तो Realme 11 Pro को भी भारत में कुछ खास बदलाव के साथ Narzo 60 Pro 5G के नाम से कंपनी ला सकती है।

Realme Narzo 60 सीरीज की तगड़े स्टोरेज के साथ भारत होगी एंट्री, 2.5 ला

Narzo 60 Pro 5G संभावित स्पेक्स

Realme का यह अपकमिंग हैंडसेट 6.7 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। जो कर्व्ड एज के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन FHD+ और रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। कुछ रिपोर्ट की मानें तो इसके डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 950 निट्स हो सकती है। प्रोसेसर की बात करें तो इसे MediaTek Dimensity 7050 SoC के साथ लाया जा सकता है। यह फोन 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ दस्तक देगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसका प्राइमरी कैमरा 100MP का होगा, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही इस फोन में 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। कंपनी अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दे सकती है, जो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। Narzo 60 Pro 5G फोन Android 13 पर आधारित कंपनी के कस्टम यूजर इंटरफेस Realme UI 4.0 पर काम करेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme Narzo 60 series may be launched in India soon. The information about this phone has been revealed even before its launch. The company is constantly teasing this phone. Currently, the company has teased the curved display of the Narzo 60 series on Amazon with the Mission Narzo tagline.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X