Home
Mobile

Realme Narzo 60 vs Realme 11 Pro आपके लिए कौन सा फोन है बेहतर ?, यहां जानें

स्मार्टफोन ब्रांड Realme ने भारत में अपनी Realme Narzo 60 5G सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज के तहत Narzo 60 5G और Realme Narzo 60 Pro 5G को पेश किया गया है। जिसके स्पेसिफिकेशन और कीमत कंपनी के हाल ही में लॉन्च हुए Realme 11 Pro से काफी प्रभावित है। Narzo 60 में मीडियाटेक डाइमेंशन 6020 प्रोसेसर शामिल किया गया है। साथ ही इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh बैटरी दी गई है। वहीं Realme 11 Pro को कंपनी ने 108MP मेन कैमरा के साथ लॉन्च किया था। जिसमें 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और फुल एचडी+ रेजॉलूशन ऑफर करता है। तो आइए आपको Realme Narzo 60 और Realme 11 Pro की कीमत से लेकर खासियत तक की जानकारी विस्तार बताते हैं। जिससे आप अपने लिए बेहतर फोन का चुनाव कर सकें।

Realme Narzo 60 vs Realme 11 Pro डिस्प्ले

Realme Narzo 60 फोन में 6.43 इंच फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले मिल रहा है। डिस्प्ले में 2,400 x 1,080 पिक्सल , 90Hz की रिफ्रेश रेट है। वहीं Realme 11 Pro में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। यह 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और फुल एचडी+ रेजॉलूशन ऑफर करता है।

Realme Narzo 60 vs Realme 11 Pro प्रोसेसर

Realme Narzo 60 को मीडियाटेक डाइमेंशन 6020 प्रोसेसर के साथ लाया गया है। वहीं 11 Pro में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7050 प्रोसेसर शामिल किया गया है। यह मीडियाटेक का एकदम नया प्रोसेसर है।

Realme Narzo 60 vs Realme 11 Pro कैमरा

Narzo 60 में फोटोग्राफी के लिए 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर मिल रहा है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर है। वहीं 11 Pro में फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 108MP का है, जो ऑप्टिकल इमेज स्‍टेबलाइजेशन सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा, 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्‍फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

Realme Narzo 60 vs Realme 11 Pro आपके लिए कौन सा फोन है बेहतर ?, जानें

Realme Narzo 60 vs Realme 11 Pro बैटरी

Narzo 60 फोन में 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं 11 Pro को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी दी है, जो 67वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Realme Narzo 60 vs Realme 11 Pro कीमत

Realme Narzo 60 को कॉस्मिक ब्लैक और मार्स ऑरेंज कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। जिसके 8GB + 128GB वेरियंट की कीमत 17,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 19,999 रुपये है। वहीं Realme 11 Pro को 23,999 रुपये की कीमत के साथ पेश किया था। इसके 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये रखा गया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Today we are going to give you information from the price of Realme Narzo 60 and Realme 11 Pro to its specialty. So that you can choose the best phone for yourself.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X