Home
Mobile

Realme Narzo 60x की भारत में कल से शुरू हो रही बिक्री, जानें कीमत और ऑफर डिटेल

Realme Narzo 60x 5G Sale : रियलमी नार्जो 60एक्स 5जी स्मार्टफोन की कल से यानि कि, 12 सितंबर से भारत में सेल शुरू होने जा रहा है। जिसके तहत ग्राहक इस फोन को कीमत से काफी कम दाम में खरीद सकेंगे। स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी (Realme) ने हाल ही में अपने इस 5जी फोन को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है। इसे कंपनी ने अब तक के सबसे कम दाम में 5जी स्मार्टफोन (5G Smartphone) के तौर पर पेश किया है। जो मीडियाटेक चिपसेट और तगड़ी बैटरी से लैस है। तो आइए आपको इस स्मार्टफोन की कीमत , फीचर्स और इसके ऑफर डिटेल के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Realme Narzo 60x कीमत और ऑफर

Narzo 60x को दो कलर ऑप्शन ग्रीन और ब्लैक में उपलब्ध कराया गया है। जिसके 4 जीबी रैम की कीमत 12,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ टॉप-एंड ट्रिम के लिए 14,499 रुपये कीमत तय किया गया है। कंपनी इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत इस फोन पर 1,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक दे रही है।

Realme Narzo 60x की भारत में कल से शुरू हो रही बिक्री, जानें कीमत

Realme Narzo 60x 5G स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी नार्जो 60एक्स 5जी में यूजर्स को 6.72 इंच LCD फुलएचडी+ डिस्प्ले मिलेगा। जो 2400 x 1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ आ रहा है। इसके साथ ही इसकी स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। य़ह लेटेस्ट फोन डिस्प्ले पर पंच-होल के साथ आ रहा है। वहीं इसके स्क्रीन की टच सैंपलिंग रेट की बात करें तो 180 हर्ट्ज है, जो 680 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगी। कंपनी ने अपने इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100 प्लस चिपसेट को शामिल किया है। रियलमी का यह हैंडसेट ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड Realme UI 4.0 के साथ आएगा।

फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। जो 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी कैमरे के साथ आएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए रियलमी ने इसमें 33W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mah की बैटरी दी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम, 5G, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, GNSS और यूएसबी टाइप-सी फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक मिल रहे हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme Narzo 60x has been made available in two color options, green and black. The price of which with 4 GB RAM is Rs 12,999 and the top-end trim with 6 GB RAM is priced at Rs 14,499.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X