Realme Narzo 70 5G की Amazon पर अर्ली बर्ड सेल आज, जानें ऑफर्स व कीमत डिटेल्स
Realme ने हाल ही में अपना Narzo 70 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। जिसकी आज यानी कि, 25 अप्रैल को अर्ली बर्ड सेल अमेजन पर दोपहर 12 बजे से शुरू होने जा रही है। इस दौरान ग्राहक फोन को डिस्काउंट और EMI ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं। तो चलिए आगे इस पर सेल में मिलने वाले ऑफर्स, इसकी कीमत से लेकर स्पेक्स तक की डिटेल्स जानते हैं।
Realme Narzo 70 5G की कीमत व ऑफर- रियलमी ने अपने नार्जो 70 5जी को भारतीय बाजार में दो स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध कराया है। इसके बेस वेरिएंट 6GB/128GB स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये और 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।

हालांकि, ग्राहक इस स्मार्टफोन को 1000 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इसके साथ ही इस हैंडसेट पर उन्हें No Cost EMI का भी ऑप्शन मिलेगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह फोन Misty Forest Green और Snow Mountain Blue कलर में उपलब्ध है।
Realme Narzo 70 5G के फीचर्स - रियलमी नार्जो 70 5जी में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर शामिल किया है। जो Mali-G68 GPU के साथ आता है।

स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB/128GB तक इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। यह फोन Android 14 बेस्ड Realme UI 5.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर संचालित होगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा मिल रहा है। जो 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा से लैस है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमे 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
साथ ही यह हैंडसेट लाइव, नाइट, पोट्रेट और स्लो-मो जैसे कैमरा फीचर्स से भी लैस है। इसमें सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। बैटरी बैकअप की बात करें तो रियलमी नार्जो 70 स्मार्टफोन में 5000mAh की एक बैटरी शामिल की गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें जीपीएस, ब्लूटूथ, ऑडियो जैक, डुअल सिम स्लॉट, वाई-फाई और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। मिड रेंज में अगर आप नया स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे ं हैं, तो आपके लिए यह बंस्ट ऑप्शन हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications